विज्ञापन

सरकारी टीचर ने दिखाई बहादुरी और तस्करों को करवाया गिरफ्तार, गणतंत्र दिवस पर मिला अवॉर्ड- जानिए पूरी घटना

उदयपुर के शिक्षक नारायण सिंह चौहान आदिवासी अंचल में बच्चों की तस्करी करने वाले गिरोह तक पहुंचे. पुलिस ने दलालों की गिरफ्तारी भी की. अब इस मामले में शिक्षक गवाह भी हैं.

सरकारी टीचर ने दिखाई बहादुरी और तस्करों को करवाया गिरफ्तार, गणतंत्र दिवस पर मिला अवॉर्ड- जानिए पूरी घटना
उदयपुर कलेक्टर नमित मेहता और कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने शिक्षक का सम्मान किया.

Govt teacher received award: गणतंत्र दिवस के मौके पर उदयपुर जिला प्रशासन ने एक सरकारी शिक्षक का सम्मान किया. शिक्षक नारायण सिंह चौहान ने आदिवासी क्षेत्र में नवजातों की तस्करी के मामले का खुलासा किया. यही नहीं, उन्होंने इस केस से जुड़े अभियुक्तों की गिरफ्तारी में भी अहम भूमिका निभाई. नारायण सिंह चौहान वर्तमान में कुराबड़ ब्लॉक के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय (नलाफला) में कार्यरत हैं. उन्होंने इस गिरोह के बारे में जानकारी जुटाई. खास बात यह है कि उनके फोन में कैद वीडियो को आधार बनाकर पुलिस ने कानूनी कार्रवाई की है. NDTV से बातचीत में शिक्षक ने बताया कि इसी साल 15 जनवरी को उदयपुर कोर्ट में उनके बयान भी हुए. 

Latest and Breaking News on NDTV

आदिवासी अंचल में ऐसे जुटाई जानकारी

शिक्षक ने बताया कि वो आदिवासी अंचल के गांव कोटड़ा-झाड़ोल में उन घरों तक भी पहुंचे, जिन्होंने नवजात को बेचा था. इन्हीं परिवारों के जरिए दलालों की जानकारी मिली और फिर गिरोह की मास्टरमाइंड 'राजकुमारी' से मुलाकात की. उन्होंने राजकुमारी के कबूलनामे को कैमरे में रिकॉर्ड किया. इन्हीं सबूतों के आधार पर एक के बाद एक दलाल तक पहुंचते हुए इस पूरे गिरोह का खुलासा किया गया.

दिल्ली से भी हुई दलाल की गिरफ्तारी

जब एक मीडिया समूह ने इस रिपोर्ट को प्रकाशित किया तो पुलिस एसपी ने शिक्षक से संपर्क किया. इसके बाद पुलिस ने उनसे बयान देने को कहा तो शिक्षक पीछे नहीं हटे और गवाह बनने को तैयार हो गए. मामले में कई लोगों की भूमिका सामने आई और फिर पुलिस ने आरोपी मनोज को दिल्ली से भी गिरफ्तार किया. केस में सहयोग करने और बहादुरी दिखाने की वजह से जिला प्रशासन ने शिक्षक को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है.

यह भी पढ़ेंः 6 साल से कर रहा था तैयारी, 13 परीक्षाओं में रहा असफल; फिर एक साथ 3 नौकरियों में चयन, आलोक राज ने की तारीफ


 

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close