विज्ञापन
This Article is From Nov 23, 2024

उपचुनाव के रिजल्ट के बीच राजस्थान के इस फाइव स्टार होटल को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मची खलबली

राजस्थान के सवाईमाधोपुर जिले के चौथ का बरवाड़ा इलाके में बने पांच सितारा होटल सिक्ससेन्स को बम से उढ़ाने की धमकी मिली है. जिसकी पुलिस अभी जांच कर रही है.

उपचुनाव के रिजल्ट के बीच राजस्थान के इस फाइव स्टार होटल को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मची खलबली
राजस्थान का पांच सितारा होटल सिक्ससेन्स.

Bomb Threat News: राजस्थान में विधानसभा उपचुनाव के परिणाम के बीच एक बढ़ा मामला सामने आया है. प्रदेश के दिग्गज नेता किरोड़ीलाल मीणा की लोकसभा सीट सवाईमाधोपुर के चौथ का बरवाड़ा इलाके में बने पांच सितारा होटल सिक्ससेन्स को बम से उढ़ाने की धमकी मिली है. जिले में करीब 1 महीने पहले भी पांच सितारा होटल को ई-मेल पर बम से उड़ाने की घमकी मिली थी. हालांकि बाद में जांच के बाद वह धमकी खोखली निकली. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है और जांच में जुट गई है.

ई-मेल मैसेज पर मिली धमकी 

जानकारी के अनुसार, जिले के पांच सितारा होटल सिक्ससेन्स को ई-मेल पर एक मैसेज आया जिसमें उनको बम से उढ़ाने की धमकी मिली थी. इस मैसेज के मिलते ही पूरे होटल में अफरा-तफरी मच गई और लोग भागने लगे. स्थिति को देखते हुए सवाईमाधोपुर से स्पेशल टीम को बुलाया गया. साथ ही फायर ब्रिगेड को भी होटल के अंदर तैनात किया गया है. पुलिस ने बताया कि अभी तक इस मामले को लेकर कोई खास जानकारी नहीं मिली है. प्राथमिक जानकारी के अनुसार यह एक अफवाह है. 

पांच सितारा होटल सिक्ससेन्स बहुत प्रसिद्ध होटल है. पूरे देश में इनकी अलग-अलग शाखा बनी हुई है. साथ ही इस होटल का एक रात का किराया 70 हजार से लेकर 3 लाख रुपये तक है. 

जयपुर से बुलाई स्पेशल टीम

चौथ का बरवाड़ा थाना से जुड़े मुकेश कुमार ने बताया कि अभी तक जो मेल आया था उसके अनुसार कोई भी विस्फोटक चीज नहीं मिली है. फिर भी ऐहतियात के तौर पर जयपुर से भी स्पेशल टीम को बुलाया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें- 

जयपुर परकोटा में बम की धमकी से मचा हड़कंप, छोटी चौपड़ और बड़ी चौपड़ में पुलिस का सर्च ऑपरेशन

जोधपुर-पुणे IndiGo फ्लाइट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, अहमदाबाद एयरपोर्ट पर हुआ लैंड

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com