विज्ञापन
This Article is From Dec 01, 2024

Shri Sanwaliya Seth Temple: चित्तौड़गढ़ में अमावस्या पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़, जाम की स्थिति

चित्तौड़गढ़ में रविवार को अमावस्या के दिन विभिन्न धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, जिसके कारण कई जगहों पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई.

Shri Sanwaliya Seth Temple: चित्तौड़गढ़ में अमावस्या पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़, जाम की स्थिति
सांवलिया सेठ मंदिर मार्ग पर जाम की समस्या

Rajasthan News: चित्तौड़गढ़ में रविवार को अमावस्या के दिन धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही हैं. श्री सांवलिया सेठ प्राकट्य स्थल भादसोड़ा और श्री सांवलिया सेठ मण्डफिया में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ हैं. इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता हैं कि श्री सांवलिया सेठ प्राकट्य स्थल भादसोड़ा चौराहा पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी जा रही हैं. हाइवे के ओवरब्रिज के नीचे और श्री सांवलिया सेठ मन्दिर मण्डफिया रास्ता, शनिमहाराज रास्ते पर वाहनों से जाम लग गया. इस जाम में कई श्रद्धालु भी फंस गए. करीब 3 घण्टे की कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुल पाया और श्रद्धालु मन्दिर को दर्शन करने के लिए आगे निकल सके.

होटलों के बाहर बेतरतीब से खड़े रहते वाहन

भादसोड़ा चौराहा पर खाने-पीने की दुकानों के बाहर रास्ते में ही वाहन को खड़े कर दिए जाते हैं. जहां आए दिन जाम जैसी स्थिति बनती रहती हैं. छुट्टी के दिन, अमावस्या और शनिवार को श्री सांवलिया सेठ और मेवाड़ के प्रसिद्ध शनि महाराज मंदिर के दर्शन करने हजारों लोग आते हैं. चौराहा से कुछ दूरी पर भादसोड़ा पुलिस थाना भी हैं. 

एक ही रुट पर हैं कई धार्मिक स्थल

कपासन से मण्डफिया तक कई धार्मिक स्थल हैं. जहां रोजाना हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं के आने का तांता लगा रहता हैं. श्री सांवलिया सेठ मन्दिर मण्डफिया में रोजाना मेला जैसा दृश्य दिखाई देता हैं. मण्डफिया से कुछ किलोमीटर दूर असावरा माता का प्राचीन मंदिर हैं. यहां भी सैंकड़ों लोग रोजाना आते हैं. मण्डफिया से कपासन रास्ते पर भादसोड़ा स्थित श्री सांवलिया सेठ प्राकट्य स्थल का मंदिर हैं.

कौमी एकता की मिसाल कपासन

यहां मण्डफिया मन्दिर में दर्शन करने वाला श्रद्धालु श्री सांवलिया सेठ प्राकट्य स्थल मन्दिर भी दर्शन करने जाते हैं. मेवाड़ के प्रसिद्ध शनि महाराज का मंदिर भी मण्डफिया कपासन मार्ग पर स्थित हैं. कपासन में कौमी एकता की मिसाल सूफी संत हजरत दीवाना शाह साहब की दरगाह हैं. यहां पर भी रोजाना सैंकड़ों जायरीन दरगाह को आते हैं. कपासन से मण्डफिया रास्ते पर वाहनों की बड़ी संख्या में आवागमन होता रहता हैं.

ये भी पढ़ें- Viral Video: "हम बताएंगे कि आपके साथ क्या कर सकते हैं", बीजेपी विधायक ने अधिकारी को धमकाया, वीडियो वायरल
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com