विज्ञापन
Story ProgressBack
This Article is From Aug 30, 2023

पुष्कर में सावन पूर्णिमा पर ब्राह्मणों का दसविधि हेमाद्री स्नान, आत्मशुद्धि की कामना

रक्षाबंधन की धूम के बीच अजमेर के पुष्कर में बुधवार को सावन पूर्णिमा के अवसर पर ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रोचारण के बीच दसविधि हेमाद्री स्नान किया. पुष्कर सरोवर में दसविधि हेमाद्री स्नान के साथ ब्राह्मणों ने श्रावणी पर्व श्रद्धा भाव के साथ मनाया.

Read Time: 3 min
पुष्कर में सावन पूर्णिमा पर ब्राह्मणों का दसविधि हेमाद्री स्नान, आत्मशुद्धि की कामना
सावन पूर्णिमा के मौके पर पुष्कर में हेमाद्री स्नान करते लोग.

भगवान शिव को प्रिय सावन मास समाप्त हो रहा है. आज सावन पूर्णिमा के दिन देशभर में रक्षाबंधन का त्योहार पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है. हालांकि इस बार भ्रदा लगने के कारण कई जगहों पर कल भी रक्षाबंधन मनाया जाएगा. रक्षाबंधन की धूम के बीच अजमेर के पुष्कर में बुधवार को सावन पूर्णिमा के अवसर पर ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रोचारण के बीच दसविधि हेमाद्री स्नान किया. पुष्कर सरोवर में दसविधि हेमाद्री स्नान के साथ ब्राह्मणों ने श्रावणी पर्व श्रद्धा भाव के साथ मनाया. इस दौरान पूरे साल सरोवर में श्रद्धालुओं का स्नान कराने वाले तीर्थ पुरोहितों, वेद पाठी बालकों ने दसविधि हेमाद्री स्नान किया.
 

करीब एक हजार ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रोचारण के बीच पुष्कर सरोवर में शारीरिक, मानसिक और आत्मशुद्धि के लिए दसविधि हेमाद्री स्नान किया. श्रावणी उपाकर्म का आयोजन पुष्कर सरोवर के अलग-अलग घाटों पर किया गया.

मुख्य रूप से रामघाट पर पंडित सूरज नारायण जोशी, ब्रह्म घाट पर रामस्वरूप जोशी और गंगाधर पाराशर, चौड़ी पेड़ी घाट पर ब्रह्मा सावित्री वेद विद्यापीठ के आचार्य पं. ब्रजेश शास्त्री और वराह घाट पर पंडित पवन राजौरिया, रविकांत शर्मा के आचार्यत्व में श्रावणी उपाकर्म आयोजित किया गया. इस दौरान पुरोहितों, वेद विद्यार्थियों व ब्राह्मण कुलीन बड़े-बुजुर्गों ने वैदिक विधि से प्रायश्चित संकल्प, सूर्याराधन, तर्पण, सूर्याेपस्थान, अग्रिहोत्र व ऋषि पूजन किया। 

mqets63

पुष्कर सरोवर में दसविधि हेमाद्री स्नान के लिए संकल्प लेते लोग.

साथ ही गौमूत्र, गोबर, दूध, दही, शक्कर, भस्म, स्वर्ण, तूसा, फल आदि का अपने शरीर पर स्पर्श कर सरोवर में परपंरागत रूप से दसविधि हेमाद्री स्नान किया. इसके बाद पुरोहितों ने गायत्री मंत्र का जाप कर पुरानी जनेऊ का त्याग कर नई जनेऊ धारण की. 

b7u39o0g

पुष्कर सरोवर में दसविधि हेमाद्री स्नान के दौरान पूजा करते लोग.

पंडितों का कहना है कि यज्ञोपवित धारण करने वाले व्यक्ति को प्रतिवर्ष श्रावणी कर्म करना चाहिए. हेमाद्री स्नान से आत्मशुद्धि होती है तथा तर्पण से पितरों की तृप्ति होती है. उल्लेखनीय हो कि पुष्कर भगवान बह्मा की मंदिर के लिए विश्व विख्यात है. यहां के पुष्कर सरोवर में पितरों की तृप्ति के लिए पूरे साल देश-विदेश से हजारों लोग पहुंचते हैं. 

 

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Close