विज्ञापन
This Article is From Jul 28, 2024

Rajasthan News: PM मोदी के खास दोस्त, कभी राजस्थान के CM की दौड़ में रहे ओम प्रकाश माथुर, सिक्किम में राज्यपाल बने 

माथुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेहद नजदीकी माने जाते हैं. वसुंधरा राजे के राजनीतिक युग के समय भी उनका नाम कई बार राजस्थान के मुख्यमंत्री पद के लिए भी चर्चा में रहा. राजस्थान में भाजपा पिछले साल जब सत्ता में आई तो हर कोई जिन संभावित मुख्यमंत्री के नामों की चर्चा रहा था उनमें ओम प्रकाश माथुर का नाम सबसे आगे था.

Rajasthan News: PM मोदी के खास दोस्त, कभी राजस्थान के CM की दौड़ में रहे ओम प्रकाश माथुर, सिक्किम में राज्यपाल बने 
ओम प्रकाश माथुर को सिक्किम का राज्यपाल बनाया गया है

Om Prakash Mathur: राजस्थान के बीजेपी नेता ओम प्रकाश माथुर को सिक्किम का राज्यपाल बनाया गया है. माथुर पाली जिले के रहने वाले हैं. उन्हें भारतीय जनता पार्टी के उन नेताओं में माना जाता था, जो परदे के पीछे से संगठन को मजबूत करते थे. ओम प्रकाश माथुर गुजरात राज्य के प्रभारी समेत बीजेपी संगठन में कई पदों पर रह चुके हैं.

माथुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेहद नजदीकी माने जाते हैं. वसुंधरा राजे के राजनीतिक युग के समय भी उनका नाम कई बार राजस्थान के मुख्यमंत्री पद के लिए भी चर्चा में रहा. ख़ास तौर पर जब राजस्थान में भाजपा पिछले साल सत्ता में आई तो हर कोई जिन संभावित मुख्यमंत्री के नामों की चर्चा रहा था उनमें ओम प्रकाश माथुर का नाम उस सूची में सबसे आगे था. परदे के पीछे ही सही लेकिन उनका राजस्थान की राजनीति में दबदबा रहा है. 

राजस्थान के भूतपूर्व मुख्यमंत्री भैरो सिंह शेखावत के समय उनके सियासी करियर का आगाज़ हुआ और वो देश भर में भाजपा के अंदरूनी और सियासी उलझनों को सुलझाते रहे हैं.

माथुर आरएसएस के प्रचारक भी रहे और राजस्थान से राज्यसभा सांसद भी चुने गए. वो साल 2008 से 2009 तक राजस्थान भाजपा के अध्यक्ष पद पर भी रह चुके हैं. 

ओम प्रकाश माथुर को सिक्किम का राज्यपाल बनाये जाने पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उन्हें बधाई दी है. शर्मा ने 'एक्स' पर लिखा ''महामहिम राष्ट्रपति महोदया श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी द्वारा श्री ओमप्रकाश माथुर जी को सिक्किम राज्य का महामहिम राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ.

मुझे दृढ़ विश्वास है कि आपके कुशल मार्गदर्शन व आपके नेतृत्व में सिक्किम प्रदेश सुशासन के पथ पर अविराम बढ़ते हुए विकास के नित नवीन मानक स्थापित करेगा. आपके उज्ज्वल कार्यकाल हेतु हार्दिक मंगलकामनाएं.''

यह भी पढ़ें- राजस्थान में मानसून दिखा रहा रौद्र रूप, 10 जिलों में IMD की बड़ी चेतावनी

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com