विज्ञापन
This Article is From Dec 03, 2025

टीना डाबी ने किया सरप्राइज अटैक, बाड़मेर केंद्रीय बस स्टैंड और पशु चिकित्सालय में खुली लापरवाही की पोल

कलेक्टर टीना डीबी ने जिले के बस स्टैंड, पशु चिकित्सालय का निरीक्षण किया. इसके अलावा अन्य जगहों पर भी सरप्राइज अटैक किया. जहां अनियमितता ही अनियमितता दिखी. जिसके बाद टीना डाबी ने फटकार लगाई और सख्त निर्देश दिए.

टीना डाबी ने किया सरप्राइज अटैक, बाड़मेर केंद्रीय बस स्टैंड और पशु चिकित्सालय में खुली लापरवाही की पोल

Tina Dabi Action: राजस्थान के मुख्य सचिव के आज (3 दिसंबर) को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में दिए सख्त निर्देश के महज कुछ घंटे बाद ही बाड़मेर जिला कलेक्टर टीना डाबी मैदान में उतर गईं. टीना डाबी ने बाड़मेर जिला मुख्यालय के दो सबसे बड़े सरकारी प्रतिष्ठानों की हकीकत देखकर अफसरों के होश उड़ा दिए. दरअसल कलेक्टर टीना डीबी ने जिले के बस स्टैंड, पशु चिकित्सालय का निरीक्षण किया. इसके अलावा अन्य जगहों पर भी सरप्राइज अटैक किया. जहां अनियमितता ही अनियमितता दिखी. जिसके बाद टीना डाबी ने फटकार लगाई और सख्त निर्देश दिए.

अनियमितताओं की लंबी कतार

सबसे पहले कलेक्टर टीना डाबी ने जिले के सबसे बड़े बहुउद्देशीय पशु चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया. इसके तुरंत बाद वे सीधे केंद्रीय बस स्टैंड पहुंचीं. यहां का नजारा देखकर उनका गुस्सा फूट पड़ा. शौचालयों में भयानक गंदगी, बदबू से सांस लेना मुश्किल. पीने के पानी के नल टूटे पड़े थे. दिव्यांगजनों के लिए रखी व्हीलचेयर गायब. सबसे हैरान करने वाली बात यह कि पूरे बस स्टैंड की निगरानी करने वाले सीसीसीटीवी कैमरों की मॉनिटर टीवी ही बंद पड़ी थी.

रोडवेज अधिकारियों को टीना डाबी ने लगाई फटकार

मौके पर मौजूद रोडवेज अधिकारियों को कलेक्टर ने खरी-खोटी सुनाते हुए तुरंत शौचालय की साफ सफाई करने व टेक्नीशियन को बुला कर सीसीटीवी चालू करने के निर्देश.  साथ ही पूरी खामियों की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर संबंधित विभागीय सचिवों को भेजने के निर्देश दिए ताकि जिम्मेदारों पर तुरंत कार्रवाई हो सके.निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर राजेंद्र सिंह चंदावत भी मौजूद रहे.

यह भी पढ़ेंः नशे के खिलाफ DST जोधपुर ग्रामीण की बड़ी कार्रवाई, फॉर्च्यूनर कार से मिला 400 किलो डोडा और पिस्टल

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com