विज्ञापन
This Article is From Dec 19, 2023

CM भजनलाल के काफिले में चल रहे वाहन भिड़े, एयर बैग ने बचाई भाजपा कार्यकर्ताओं की जान

दौसा जिले के मेहंदीपुर बालाजी थाना क्षेत्र में स्थित ठिकरिया मोड़ के समीप सीएम भजनलाल शर्मा के काफिले में चल रही दो गाड़ियां आगे पीछे से भिड़ गई. घटना में 3 भाजपा कार्यकर्ता घायल हो गए.

CM भजनलाल के काफिले में चल रहे वाहन भिड़े, एयर बैग ने बचाई भाजपा कार्यकर्ताओं की जान
हादसे के बाद दुर्घटनाग्रस्त सीएम काफिले का वाहन.

Road Accident In Dausa: दौसा जिले के मेहंदीपुर बालाजी थाना क्षेत्र में स्थित ठिकरिया मोड़ के समीप सीएम भजनलाल शर्मा के काफिले में चल रही दो गाड़ियां आगे पीछे से भिड़ गई. घटना में 3 भाजपा कार्यकर्ता घायल हो गए, हादसे की सूचना मिलने पर बालाजी थाना पुलिस मौके पर पहुंची. जिन्होंने घायलों को एंबुलेंस की सहायता से मानपुर अस्पताल में भर्ती कराया.

मानपुर से काफिले में शामिल हुए थे

कार मालिक महावीर निवासी पहाड़ी ने बताया कि, वो सीएम के काफिले में मानपुर से ही शामिल हुए थे. इस दौरान बालाजी थाना क्षेत्र के ठिकरिया चौराहे के समीप आगे चल रही गाड़ी ने अचानक ब्रेक लगा दिए. जिसके कारण हमारी कार आगे चल रही कार से जा टकराई.

इस सड़क दुर्घटना में दो कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें प्राथमिकी उपचार के बाद गंभीर हालत में दौसा जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया.

एयर बैग खुलने से बची जान

काफिले में शामिल वाहनों की दुर्घटना के दौरान पीछे चल रही कार के एयर बैग खुलने से उसमें मौजूद सवारियों की जान तो बच गई, लेकिन कार में सवार मौजूद हनीफ (55) निवासी छपरा पहाड़ी, सहजाद (40) निवासी  गंभीर रूप से घायल हो गए. जिन्हें बेहतर उपचार के लिए रेफर कर दिया गया.

यह भी पढ़ें- अलवर में भीषण सड़क हादसा, बिजली विभाग के AEN समेत चार की मौत, दो घायल

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com