विज्ञापन
This Article is From Nov 26, 2023

Weather Update: पश्चिमी राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में दर्ज की गई हल्की बारिश

राजस्थान में नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पिछले 24 घंटे में जैसलमेर और बाड़मेर जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई है तथा सर्वाधिक आठ मिलीमीटर बारिश सेदवा, बाड़मेर में दर्ज की गई है.

Weather Update: पश्चिमी राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में दर्ज की गई हल्की बारिश
फाइल फोटो

पश्चिमी विक्षोभ के कारण पिछले 24 घंटे के दौरान पश्चिमी राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश हुई. मौसम विभाग के प्रवक्ता के अनुसार, इस दौरान सांचौर (जालौर) में ओलावृष्टि भी हुई. हालांकि, पूर्वी राजस्थान मुख्यतः शुष्क रहा. उन्होंने बताया कि एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पिछले 24 घंटे में जैसलमेर और बाड़मेर जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई है तथा सर्वाधिक आठ मिलीमीटर बारिश सेदवा, बाड़मेर में दर्ज की गई है.

उन्होंने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से आज जोधपुर, उदयपुर, अजमेर, कोटा संभाग में मेघगर्जन के साथ बारिश होने की प्रबल संभावना है. अधिकारी ने बताया कि बीकानेर व जयपुर संभाग में भी बादल छाए रहने तथा कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है.

प्रवक्ता ने बताया कि उदयपुर और जोधपुर संभाग में कहीं-कहीं मध्यम से तेज बारिश व कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने व तेज हवाएं भी चलने की संभावना है.

उन्होंने बताया कि 27 नवंबर को भी कोटा, भरतपुर, अजमेर व जयपुर संभाग के कुछ इलाकों में मेघगर्जन के साथ बारिश हो सकती है. विभाग के मुताबिक, 28 नवंबर से मौसम शुष्क रहने और तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की भी संभावना है तथा कहीं-कहीं कोहरा छाने के भी आसार हैं.

यह भी पढ़ें- राजस्थान में आज बादल गरजने के साथ हल्की बारिश के आसार, IMD ने इन जिलों में जारी किया अलर्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com