विज्ञापन
This Article is From Mar 19, 2024

वैभव को जिताने के लिए अशोक गहलोत का साउथ प्लान, कैसे मिलेगा जालोर-सिरोही सीट पर फायदा

बीजेपी के मिशन 25 को रोकने के लिए कितनी ताकत झोंक रही. यह इस बात से पता चलता है कि अशोक गहलोत और वैभव गहलोत ने चेन्नई में जाकर वोट की अपील की है.

वैभव को जिताने के लिए अशोक गहलोत का साउथ प्लान, कैसे मिलेगा जालोर-सिरोही सीट पर फायदा
अशोक गहलोत और वैभव गहलोत ने चेन्नई में की वोट की अपील.

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर कांग्रेस हर तरह से अपनी ताकत झोंक रहे हैं. क्योंकि कांग्रेस के लिए एक-एक वोट कीमती है. वहीं, राजस्थान में जहां पिछले चुनाव में कांग्रेस का खाता नहीं खुला था. इस बार किसी भी हालत में बीजेपी की मिशन 25 को रोकने जुटे हैं. इसका पता इस बात से चलता है कि अशोक गहलोत ने अपने बेटे वैभव गहलोत के लिए वोट मांगने चेन्नई तक चले गए. चेन्नई में वैभव गहलोत के साथ-साथ पिता अशोक गहलोत ने भी वोट की अपील की. बता दें वैभव गहलोत राजस्थान के जालोर सिरोही लोकसभा सीट से उम्मीदवार हैं.

पिछली बार वैभव गहलोत को जोधपुर से हार का सामना करना पड़ा. जिससे उनकी राजनीतिक शुरुआत अच्छी नहीं रही. वहीं, अशोक गहलोत चाहते हैं कि वैभव गहलोत हर हाल में जालोर सिरोही सीट से जीत दर्ज कर लोकसभा पहुंचे. इसके लिए वह किसी तरह की चूक नहीं करना चाहते हैं.

चेन्नई में वोट की अपील क्यों

दरअसल, अशोक गहलोत और वैभव गहलोत दोनों ही दक्षिण दौरे पर रहे. जहां उन्होंने चेन्नई में रह रहे प्रवासी राजस्थानियों से मुलाकात की. उन्होंने राजस्थानी प्रवासी लोगों से वोट की अपील की. चेन्नई में गुजराती जैन वाड़ी में स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया था. जिसमें प्रवासी बंधुओं द्वारा स्नेह मिलन समारोह किया गया. इसी में वैभव गहलोत ने राजस्थानी प्रवासियों से वोट की अपील की. वहीं अशोक गहलोत ने भी बेटे वैभव के लिए वोट मांग लिये.

दक्षिण में बड़ी संख्या में हैं राजस्थानी प्रवासी

वैभव गहलोत के लिए एक-एक वोट कीमती है. ऐसे में वह हर वोट को अपने खेमे में करने के लिए तैयारी कर रहे हैं. दक्षिण भारत में विभिन्न राज्यों से प्रवासी लोग रहते हैं. जिसमें राजस्थानी प्रवासियों की संख्या काफी अधिक है. यहां ज्यादातर व्यवसायी और कारोबारी लोग राजस्थान मूल से हैं. ऐसे में भेल ही वह वहां रहते हैं लेकिन इनका वोट राजस्थान में डाला जाता है. जालोर-सिरोही क्षेत्र से यहां काफी संख्या में लोग रहते हैं. 

यही कारण है कि अशोक गहलोत और वैभव गहलोत चेन्नई में जाकर वोट की अपील की. 

यह भी पढ़ेंः लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी नेता प्रहलाद गुंजल ने छोड़ा 'मोदी का परिवार', कहा- 'याचना नहीं अब रण होगा'

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com