विज्ञापन
This Article is From Nov 01, 2023

कार में नकली नोटों का जखीरा लेकर जोधपुर से अलवर जा रहे थे आरोपी, पुलिस ने ऐसे दबोचा

आरोपी एक सफेद कार में सवार तीन युवक व एक महिला भारी मात्रा में नकली नोट लेकर जनाना हॉस्पिटल की तरफ जा रहे हैं. खबर मिलने पर एसपी चुनाराम जाट ने उन्हें पकड़ने के लिए एडिशनल एसपी मो.खान के सुपरविजन में एक टीम गठित की और एक संयुक्त कार्रवाई में जालसाजों को दबोचने में सफल रहे.

कार में नकली नोटों का जखीरा लेकर जोधपुर से अलवर जा रहे थे आरोपी, पुलिस ने ऐसे दबोचा
फाइल फोटो
अजमेर:

त्यौहारी सीजन में नकली नोट खपाने की फिराक में जोधपुर से अजमेर आई एक महिला सहित तीन व्यक्तियों को अलवर गेट थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, पुलिस ने आरोपियों की कार और उनके साथी से मिली पिस्टल भी जब्त कर ली है. सीओ साउथ रामचंद्र चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर की सूचना पर DST की टीम ने कार का पीछा परबतसर से शुरू किया, अलवर गेट पहुंचने पर पुलिस ने गाड़ी को रुकवा कर तलाशी ली गई. 

रिपोर्ट के मुताबिक कार की तलाशी के दौरान उसमें सवार अजमेर की वर्षा और नागौर के विजय सांसी झुंझुनू के रविंद्र सिंह से 17 हजार रुपए के नकली नोट बरामद हुए. तलाशी लेने पर विजय के पास एक अवैध पिस्तौल भी मिली, जिसकी मैगजीन में एक जीवित कारतूस भी था, पूछताछ में पता चला कि आरोपी मादक पदार्थों की तस्करी करते हैं. पुलिस तीनों का आपराधिक रिकार्ड खंगाल में जुट गई है.

असली नोटों में रखे थे जाली नोट

अलवर गेट थाना पुलिस के अनुसार कार में सवार 3 व्यक्तियों के पास से 500-500 रुपए के 34 नकली नोट बरामद हुए हैं, आरोपियों ने चालाकी के साथ सभी जाली नोटों को असली नोटों के साथ मिला रखा था, ताकि जल्दी से पहचान ना हो सके नकली नोटों को तस्दीक करने के लिए पुलिस ने बैंक अधिकारियों को मौके पर बुलाया, पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि नकली नोट मेड़ता निवासी विष्णु नायक और जोधपुर के रामनिवास से मिला है.

संयुक्त कार्रवाई में पकड़े गए जालसाज

पुलिस को सूचना मिली थी कि एक सफेद कार में सवार तीन युवक व एक महिला भारी मात्रा में नकली नोट लेकर जनाना हॉस्पिटल की ओर जा रहे हैं. एसपी चुनाराम जाट ने उन्हें पकड़ने के लिए एडिशनल एसपी मो.खान के सुपरविजन में एक टीम गठित की और एक संयुक्त कार्रवाई में जालसाजों को दबोचने में सफल रहे. पुलिस टीम में अलवर गेट थाना अधिकारी श्याम सिंह ,साइबर सेल के रणवीर सिंह, जिला स्पेशल टीम के शंकर सिंह, सुरेश संतराम सहित 25 पुलिसकर्मी शामिल थे. 

ये भी पढ़ें- सीएम योगी आदित्यनाथ का राजस्थान दौरा आज, महंत बालक नाथ के विधानसभा क्षेत्र तिजारा में करेंगे सभा

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com