विज्ञापन
This Article is From Feb 18, 2024

जवान बेटे की गोली मारकर की हत्या, फिर खुद को भी कर लिया शूट, राजस्थान से सामने आया हैरान करने वाला मामला

बीए पार्ट-2 में पढ़ाई कर रहे बेटे को गोली मारकर हत्या करने के बाद पिता ने खुद को भी शूट कर लिया. हैरान करने वाला यह मामला राजस्थान से सामने आया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

जवान बेटे की गोली मारकर की हत्या, फिर खुद को भी कर लिया शूट, राजस्थान से सामने आया हैरान करने वाला मामला
मृतक पुत्र और उसका पिता.

Hanumangarh Crime News: राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है. यहां एक पिता ने अपने जवान बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी और उसके बाद खुद को भी गोली मारकर सुसाइड कर लिया. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. मिली जानकारी के अनुसार हनुमानगढ़ जिले के थिराज वाला गांव में बीती रात को एक व्यक्ति ने अपने पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर खुद भी कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना मिलने पर गोलूवाला पुलिस मौके पर पहुंची.

गोलूवाला थाना अधिकारी अजय गिरधर ने बताया कि रामस्वरूप बिश्नोई और उसका पुत्र सौरभ बिश्नोई पास के ही गांव में सब्जी की दुकान करते थे और गत रात्रि को रामस्वरूप ने अपने पुत्र सौरभ की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर खुद भी आत्महत्या कर ली. पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में जमीन विवाद की बात सामने आई है. 

थाना अधिकारी के अनुसार पुलिस ने एफएसएल टीम के सहयोग से साक्ष्य एकत्रित किए हैं और मेडिकल बोर्ड से दोनों के शवों का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा. वहीं पुलिस ने मौके से देसी कट्टे सहित दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं. पुलिस के अनुसार मृतक सौरभ बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था और अपने पिता के साथ ही दुकान में भी सहयोग करता था.

घटनास्थल से जुटाए साक्ष्य

थानाप्रभारी के अनुसार घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन व FSL टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए, वहीं पुलिस को 2 जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए है, साथ ही कुछ अन्य सबूत भी जुटाए है जिन्हें FSL भेजे जाएंगे.

सब्जी विक्रेता था मृतक पिता

हालांकि पुलिस ने कहा कि यह घटनाक्रम संपत्ति विवाद के चलते हुआ है लेकिन गौर करने वाली बात की है कि रामस्वरूप के करीब 10 बीघा भूमि थी और इसके दो बेटे हैं एक बेटा सौरभ जिसकी हत्या कर दी और दूसरा एक बेटा है जो की मंद बुद्धि है और वही रामस्वरूप सब्जी की दुकान चलाता था और पढ़ाई के बाद बचे हुए समय में सौरभ दुकान के काम में भी मदद करता था.

सूत्रों के अनुसार पिछले 15 दिन से दोनों पिता पुत्र दुकान पर नहीं जा रहे थे. पैसों का विवाद रहा या भूमि को बेचने का विवाद रहा. यह अभी जांच का विषय है. लेकिन इतना तय है कि क्षण भर के गुस्से ने पूरे परिवार को ही खत्म कर दिया.

यह भी पढ़ें - नहर के पास रात में चीख रही थी 7 वर्षीय बालिका, पिता ने जाकर देखा तो रह गया सन्न
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com