विज्ञापन
This Article is From Aug 01, 2023

लंबित मांगों को लेकर नर्सेज कर्मचारियों का प्रदर्शन, जयपुर महापड़ाव की दी चेतावनी

नर्सेज संयुक्त संघर्ष समिति के जिला संयोजक सुखबीर गोरा ने बताया कि नर्सेज अपनी लंबित 11 सूत्री मांगों को लेकर पिछले 18 जुलाई से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन सरकार उनकी वाजिब मांगों को नहीं मान रही है.

लंबित मांगों को लेकर नर्सेज कर्मचारियों का प्रदर्शन, जयपुर महापड़ाव की दी चेतावनी
नर्सेज अपनी लंबित 11 सूत्री मांगों को लेकर पिछले 18 जुलाई से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं
सीकर:

सीकर में राजस्थान नर्सेज संघर्ष समिति के आह्वान पर जिले भर के नर्सेज कर्मचारी पिछले 15 दिनों से अपनी लंबित मांगों को लेकर जिला मुख्यालय स्थित राजकीय श्री कल्याण चिकित्सालय में अनिश्चितकालीन धरना देकर राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं. राज्य सरकार की ओर से नर्सेज की लंबित मांगों पर ध्यान नहीं देने के चलते आज नर्सेज कर्मचारियों ने सुबह 8 से 10 तक कार्य बहिष्कार कर अस्पताल परिसर में आक्रोश रैली निकाली. इस दौरान राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. 

रैली व प्रदर्शन के बाद सीकर जिले की दातारामगढ़ तहसील के नर्सेज कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन धरने में भाग लिया और पूरे दिन श्री कल्याण अस्पताल में चल रहे धरना स्थल पर बैठकर राज्य सरकार के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया.

नर्सेज अपनी लंबित 11 सूत्री मांगों को लेकर कर रहे धरना प्रदर्शन 
नर्सेज संयुक्त संघर्ष समिति के जिला संयोजक सुखबीर गोरा ने बताया कि नर्सेज अपनी लंबित 11 सूत्री मांगों को लेकर पिछले 18 जुलाई से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन सरकार उनकी वाजिब मांगों को नहीं मान रही है. जिसके चलते नर्सेज कर्मचारियों में काफी आक्रोश है. उन्होंने कहा नर्सेज की लंबित 11 सूत्री मांगों का जब तक समाधान नहीं होता, तब तक नर्सेज का राज्य स्तरीय आंदोलन लगातार जारी रहेगा.

सीकर जिले के नर्सेज ने सरकार से अपील करते हुए कहा कि आज तक सरकार की ओर से कोई सकारात्मक वार्ता द्वारा नर्सेज की मांगों का समाधान नहीं किया गया.

मांगों का समाधान नहीं होने पर नर्सेज आंदोलन तेज करेंगे
नर्सेज पीड़ित मानवता की सेवा करने वाला वर्ग है तथा रोगियों की परेशानी नहीं चाहता. लेकिन जायज मांगों का समाधान नहीं होने की स्थिति में नर्सेज आंदोलन को और तेज करेगा, जिसके लिए सरकार जिम्मेदार होगी. नर्सेज की मांगों का जल्द समाधान नहीं होगा तो 15 अगस्त तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रखा जाएगा.

इसके बाद 23 अगस्त को पूरे राजस्थान के नर्सेज कर्मचारी जयपुर कूच करेंगे और जयपुर में महापड़ाव शुरू किया जाएगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com