विज्ञापन
This Article is From Jun 27, 2024

जोधपुर के सुमेर ने विश्व पटल पर बढ़ाया भारत का मान, नेपाल में सॉफ्ट- बेसबॉल चैंपियनशिप में भारत के लिये जीता गोल्ड

जोधपुर के पास नन्दवान गांव के रहने वाले सुमेर बेनीवाल ने नेपाल में सीनियर व‌र्ल्ड चैंपियनशिप में भारतीय टीम को गोल्ड मेडल दिलाकर प्रदेश का नाम रोशन किया है. गोल्ड मेडल जीत कर गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने सुमेर का स्वागत किया. गांव के लोगों ने सुमेर पर फूल बरसाकर अपनी खुशी का इजहार किया.

जोधपुर के सुमेर ने विश्व पटल पर बढ़ाया भारत का मान, नेपाल में सॉफ्ट- बेसबॉल चैंपियनशिप में भारत के लिये जीता गोल्ड
अपने मां-बाप के साथ सुमेर बेनीवाल

Jodhpur News: जोधपुर के एक छोटे से गांव के रहने वाले सुमेर बेनीवाल ने विश्व पटल पर भारत का मान बढ़ाया है. सुमेर नेपाल में हुई सॉफ्ट-बेसबॉल प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे हैं. इंटरनेशनल चैंपियनशिप में समर ने बहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए भारत की टीम को गोल्ड मेडल दिलाने में अहम भूमिका निभाई है.

नेपाल के पोखरा शहर में आयोजित टूर्नामेंट में भारतीय टीम में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में चीन को 12-02 से हराकर स्वर्ण पदक जीत लिया. इससे पहले भारतीय टीम ने अपने पूल मैच में नेपाल को 10-0, पाकिस्तान को 3-2 और बंग्लादेश को 6-2 से हराया है.  

गांव पहुंचने पर हुआ स्वागत

जोधपुर के पास नन्दवान गांव के रहने वाले सुमेर बेनीवाल ने नेपाल में सीनियर व‌र्ल्ड चैंपियनशिप में भारतीय टीम को गोल्ड मेडल दिलाकर प्रदेश का नाम रोशन किया है. गोल्ड मेडल जीत कर गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने सुमेर का स्वागत किया. गांव के लोगों ने सुमेर पर फूल बरसाकर अपनी खुशी का इजहार किया.

गोल्ड मेडल जीतने वाली भारतीय टीम के साथ सुमेर

गोल्ड मेडल जीतने वाली भारतीय टीम के साथ सुमेर

जनप्रतिनधियों ने दी बधाई 

सुमेर की इस उपब्धि पर लूणी विधायक और केबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल, नागौर सासंद हनुमान बेनीवाल और बाड़मेर सासंद उम्मेदाराम बेनीवाल ने कॉल कर उन्हें बधाई दी है. गांव के लोगों का कहना है कि हमें हमारे बेटे पर गर्व है. उन्होंने विदेशी धरती पर जाकर गोल्ड मेडल जीतकर पूरे देश का नाम रोशन किया है. वहीं पंचायत समिति सदस्य पारस राम एम्पा ने सुमेर को बधाई देते हुए कहा कि पूरे गांव को सुमेर बेनीवाल पर नाज़ है.

यह भी पढ़ें- खाटूश्याम जी और सालासर से दर्शन कर लौट रही कारों की आमने सामने भिड़ंत, 2 लोगों की मौत, 15 घायल

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com