राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को परिवहन के क्षेत्र में बड़ी सौगात दी है। जयपुर के अजमेर रोड स्थित नवनिर्मित बस टर्मिनल से सीएम ने राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (RSRTC) की 207 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।