मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत साल 2000 में अटारी गांव के सरपंच के रूप में की थी और आज वे राज्य के सीएम हैं.कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भी साल 2005 में पंचायत समिति सदस्य और प्रधान से अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत की थी.भजनलाल शर्मा, टीकाराम जूली, जोराराम कुमावत और किरोड़ी लाल मीणा जैसे कई दिग्गज नेता जमीनी स्तर (पंचायती राज) से उठकर राज्य के शीर्ष पदों तक पहुंचे हैं.