श्रीगंगानगर के सादुल शहर स्थित हाथीयावाला गांव से एक दिल दहला देने वाली तस्वीर सामने आई है। यहाँ गांव के जोहड़ (तालाब) में पिछले 5-6 दिनों से हज़ारों मछलियाँ तड़प-तड़प कर मर रही हैं। स्थिति इतनी भयावह है कि पूरे इलाके में सड़ांध और बदबू फैल गई है, जिससे ग्रामीणों का सांस लेना भी दूभर हो गया है।