शिव विधायक रविंद्र भाटी 'ओरण बचाओ पैदल यात्रा' को समर्थन देने बालेसर पहुंचे। यहाँ उन्होंने यात्रा के मुख्य सदस्य सुमेर सिंह को अपने कंधों पर बिठाया और करीब डेढ़ किलोमीटर तक पैदल चले। बालेसर के चामुंडा मंदिर में रात्रि विश्राम के साथ यात्रा का जोश हाई रहा।