Rajasthan News: राजस्थान में जयपुर की ऐतिहासिक नगरी आमेर में नगर निगम की अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई के दौरान अचानक माहौल गरमा गया. सड़क किनारे रखे सामान को हटाने पहुंची टीम और एक स्थानीय कैफे संचालक महिला के बीच विवाद शुरू हो गया. देखते ही देखते बहस धक्का मुक्की और गुत्थमगुत्था में बदल गई. घटना से बाजार क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई. आसपास के दुकानदार और राहगीर मौके पर जमा हो गए. हालात संभालने के लिए कुछ देर के लिए कार्रवाई रोकनी पड़ी. #AmerFort #JaipurNews #EncroachmentDrive #RajasthanPolice #BreakingNewsHindi #JaipurHulchul #AmerNews #ViralVideo #AdminAction #RajasthanNews