राजस्थान की राजनीति में वार-पलटवार का दौर तेज हो गया है। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के दिल्ली दौरों पर तीखे सवाल उठाए हैं। जूली का आरोप है कि प्रदेश कर्ज के बोझ तले दबता जा रहा है, जबकि सरकार दिल्ली में 'फोटोशूट' कराने में व्यस्त है।