राजस्थान की राजनीति और सोशल मीडिया पर इस वक्त शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी और मशहूर भजन गायक छोटू सिंह रावणा के बीच छिड़ा विवाद चर्चा का विषय बना हुआ है। गायक छोटू सिंह ने विधायक भाटी पर फोन कर डराने-धमकाने और अप्रत्यक्ष रूप से जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है।