विज्ञापन

SP बन कभी न्याय का झांसा तो कभी कार्रवाई का डर दिखाता, FIR डाउनलोड कर निकालता था नंबर

आरोपी राज कोप सिटिजन एप द्वारा एफआईआर डाउनलोड कर उसमें लिखे मोबाइल नंबर पर कॉल करता और खुद को एसपी और थाना अधिकारी बताता. मामले में न्याय दिलाने और कारवाई करने का की बात कहकर पैसे ठगने की वारदात करता था.

SP बन कभी न्याय का झांसा तो कभी कार्रवाई का डर दिखाता, FIR डाउनलोड कर निकालता था नंबर
SP बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार

Rajasthan News: एसपी बन फोन पर लोगों को धमकाने और वसूली करने वाला बदमाश पकड़ा गया. बदमाश को पकड़ने के लिए साइबर व रायला थाना पुलिस ने मिल कर उत्तर प्रदेश के जंगल से धर दबोचा है. इसके लिए भीलवाड़ा पुलिस की टीम ने 2 दिन जंगल में डेरा डाला. बदमाश खुद को एसपी और थाना अधिकारी बन लोगों से बात कर रहा था. कारवाई करने व न्याय दिलाने का झांसा देने वाले अपराधी को पुलिस की टीम ने दो दिन जंगल में छिपकर गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधी राजकॉप एफ से एफआईआर डाउनलोड कर उसमें लिखे मोबाइल नंबर निकाल कर भीलवाड़ा एसपी बनकर न्याय दिलाने का झांसा देकर वसूली का प्रयास करता था.

कभी न्याय तो कभी कार्रवाई का डर दिखाता

भीलवाड़ा के रायला थाने में रामकरण जी का खेड़ा के रहने वाले जगदीश प्रसाद चौधरी को अनजान कॉल आया. कॉल करने वाले ने खुद को एसपी भीलवाड़ा बताया. फोन पर माण्डल थाने में दर्ज एफआईआर के संबंध में बयान नहीं देने और थाने पर उपस्थित नहीं होने के साथ ही पार्थी को न्याय दिलाने का झूठा आश्वासन देकर पैसों की मांग की. मामले की गंभीरता को देखते हुए रायला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की ,जहां पुलिस की साइबर टीम ने तकनीकी विश्लेषण, कॉल डिटेल रिकॉर्ड, सीडीआर के आधार पर आरोपी की लोकेशन मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के बॉर्डर के पास टीकमगढ़ आई.

राजकॉप एफ से डाउनलोड करता था एफआईआर

इसके बाद भीलवाड़ा एसपी ने साइबर टीम व रायला थाना पुलिस की संयुक्त टीम गठन कर आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीम को टीकमगढ रवाना किया, जहां टीम ने प्रयास करते हुए साइबर हॉटस्पॉट और जंगल में ठगी करने वाले की प्रवृत्ति के ध्यान में रखते हुए दो दिन जंगल में कैंप कर सगन तलाशी अभियान चलाया. इसके बाद रविवार शाम मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले के 26 वर्षीय सत्येंद्र सिंह को डिटेन कर पूछताछ की तो आरोपी ने बताया कि राज कोप सिटिजन एप द्वारा एफआईआर डाउनलोड कर उसमें लिखे मोबाइल नंबर पर कॉल करता और खुद को एसपी और थाना अधिकारी बताता. मामले में न्याय दिलाने और कारवाई करने की बात कहकर पैसे ठगने की वारदात करता था.

इस दौरान आरोपी क्यूआर कोड व डिजिटल माध्यम से पैसे ट्रांसफर करवा लेता था, जहा पुलिस जांच में सामने आया कि राजस्थान के सैकड़ों व्यक्तियों से इसने ठगी का प्रयास किया. भीलवाड़ा जिले में भी 40 से अधिक लोगों के साथ इसी तरह की ठगी के प्रयास किये जा चुके हैं. जहां भीलवाड़ा एसपी धर्मेंद्र सिंह ने आमजन से अपील की कि साइबर अपराधी प्रतिदिन नए-नए तरीके से ठगी करने का प्रयास कर रहे हैं. आमजन को सतर्क व जागरूक रहने की आवश्यकता है. 

यह भी पढे़ं-

कॉन्स्टेबल का राजनीतिक रसूख, खूंखार अपराधियों संग रिश्ते, शादी में आए तस्करों से खुले कई राज

Rajasthan: भिवाड़ी फैक्ट्री आग में मरने वाले 7 मज़दूरों में से 5 बिहार के, आग इतनी भयावह सब शव कंकाल बन गए

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close