विज्ञापन
This Article is From Sep 08, 2023

पूर्व सरपंच सहित ग्रामीणों ने डायन बता महिला को पीटा, बोले- तुम्हारी वजह से मर रही भैंस, बकरियां

बासवांड़ा जिले में डायन बताकर एक महिला से मारपीट करने का मामला सामने आया है. महिला की पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है. पीड़िता ने मामले में पूर्व सरपंच सहित 11 लोगों के खिलाफ पुलिस शिकायत की है.

पूर्व सरपंच सहित ग्रामीणों ने डायन बता महिला को पीटा, बोले- तुम्हारी वजह से मर रही भैंस, बकरियां
महिला पर अत्याचार (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Banswara:

अंधविश्वास व्यक्ति से क्या-क्या न करवा दे. बांसवाड़ा जिले के आनंदपुरी क्षेत्र में स्थित ओबरा पंचायत क्षेत्र की एक महिला को डायन बताकर मारपीट करने का मामला सामने आया है. मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. ग्रामीणों का आरोप है कि पीड़ित महिला की वजह से गांव में पशुओं की मौत हो रही है.

महिला द्वारा पुलिस में दी गई तहरीर के अनुसार बुधवार सुबह वह घर में बैठी थी, तभी पूर्व सरपंच बदामी लाल, मणिलाल और अन्य घर पर आ धमके और झगड़ा करने लगे और महिला को यह कहकर मारने-पीटने लगे कि वह डायन है और उसके कारण उनकी भैंसें और बकरियां मर रही हैं.

रिपोर्ट के मुताबिक डायन बताकर पीड़ित महिला से मारपीट करने वालों ने पीड़िता की झोपड़ी को आग के हवाले कर दिया. पीड़ित महिला के अनुसार आरोपियों ने उसको जिंदा जलाने के लिए आग में डालने का भी प्रयास किया, लेकिन वहां उपस्थित घर वालों की वजह से आरोपी कामयाब नहीं हो पाए.

इस मामले को लेकर पीड़िता ने पूर्व सरपंच सहित 11 लोगों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दी है. मिली जानकारी के अनुसार आनंदपुरी पुलिस द्वारा इस मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है. जबकि यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें कुछ लोग महिला के साथ मारपीट करते हुए स्पष्ट देखे जा सकते हैं.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com