विज्ञापन
This Article is From Mar 10, 2024

जोधपुर में नाकाबंदी के दौरान लग्जरी गाड़ी से पकड़े गए कैश, पुलिस ने किया जब्त

जोधपुर में नाकाबंदी करने के बाद पुलिस ने 18 पाइंट चिन्हित कर वाहनों की विशेष चैकिंग अभियान चलाएं. इस दौरान कैश बरामद हुआ, इसके बाद पुलिस के पूछताछ में संतोषजनक जवाब न मिलने पर नकदी को जब्त कर लिया गया.

जोधपुर में नाकाबंदी के दौरान लग्जरी गाड़ी से पकड़े गए कैश, पुलिस ने किया जब्त
नाकाबंदी के दौरान बरामद हुई नकदी

Rajasthan News: देश में लोकसभा चुनाव नजदीक आ गया है. इसको देखते हुए राजस्थान का प्रशासन एक्टिव मोड में नजर आ रहा है. इसी क्रम में जोधपुर कमिश्नरेट पुलिस ने आगामी चुनाव को देखते हुए संदिग्ध वाहनों के धरपकड़ का अभियान चलाया. शनिवार को कमिश्ररेट में विभिन्न स्थानों को चिहिन्त कर वाहनों की सघन जांच की गई. पुलिस आयुक्त राजेंद्र सिंह के दिशा निर्देश पर शनिवार की शाम को 4 से 7 बजे तक आर्म्स एक्ट के टास्क के संबंध नाकाबंदी पॉइंट चिन्हित कर सघन नाकाबंदी कर हथियार बरामदगी की कार्रवाई का अभियान चलाया गया. इस दौरान पुलिस को रूपयों से भरा बैग बरामद हुआ.  

लग्जरी कार में मिली दस लाख की नगदी

सरदारपुरा थानाधिकारी दिलीप सिंह शेखावत ने बताया कि नाकाबंदी में एक लग्जरी कार को रूकवाया गया. इस दौरान चालक के पास में एक बैग मिला. जिस पर उसे चैक करवाया गया तो उसमें दस लाख रूपए मिलें. चालक बनाड़ निवासी सुरेद्र पारिक से इस बारे में पूछताछ की गई मगर वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया. इस पर रूपयों को सीआरपीसी की धारा 102 में जब्त कर लिया गया.

नाकाबंदी के दौरान जब्त की गई अवैध नकदी

पुलिस आयुक्तालय जोधपुर क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त/ सहायक पुलिस आयुक्त के सुपरविजन में आर्म्स एक्ट के टास्क के संबंध में सघन नाकाबंदी कर्रवाई की. जिसके अंतर्गत सभी थाना क्षेत्र में लगभग 18 चिन्हित स्थानों के अतिरिक्त आयुक्तालय जोधपुर के प्रत्येक थाना क्षेत्र में एक स्थान चिन्हित कर नाकाबंदी करवाई. इस दौराने नाकाबंदी में आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए. इस नाकाबंदी में 9 आर्म्स एक्ट के तहत, 205- एमवीएक्ट के तहत, 2- ध्वनि प्रदूषण के तहत और 1 अवैध नकदी जब्त की कार्रवाई की गई.

यह भी पढ़ें- जोधपुर के विशाल ने लंदन की छात्र-राजनीति में फहराया परचम, ब्रूनेल यूनिवर्सिटी में इस पद पर हुए निर्वाचित!

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com