विज्ञापन
This Article is From Jan 19, 2026

"डर के साए में अल्लाह की इबादत संभव नहीं", बीजेपी प्रवक्ता का बयान- समुदाय खुद पत्थर हटाएं, अतिक्रमण हटना तय

चौमूं बस स्टैंड के पास स्थित मस्जिद के आसपास पड़े पत्थरों को लेकर विवाद सामने आया था. अब इस मामले में बीजेपी प्रवक्ता रामलाल शर्मा ने बयान दिया है.

"डर के साए में अल्लाह की इबादत संभव नहीं", बीजेपी प्रवक्ता का बयान- समुदाय खुद पत्थर हटाएं, अतिक्रमण हटना तय
बीजेपी प्रवक्ता रामलाल शर्मा

चौमूं बस स्टैंड स्थित मस्जिद को लेकर राजनीति एक बार फिर तेज हो गई है. बीजेपी के मुख्य प्रवक्ता और पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने भोपावास में एक कार्यक्रम के दौरान बयान दिया. उनका यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. रामलाल शर्मा ने कहा कि डर के माहौल में की जाने वाली इबादत का अल्लाह से कोई संपर्क नहीं होता. अगर कोई व्यक्ति जंगल में तपस्या करे और उसके मन में हर समय यह डर बना रहे कि कहीं शेर या भेड़िया हमला न कर दे, तो ऐसी तपस्या सफल नहीं हो सकती. बीजेपी नेता ने कहा, "अगर इबादत के दौरान यह डर बना रहे कि पीछे से कोई वाहन टक्कर मार सकता है तो वह इबादत पूरी श्रद्धा और एकाग्रता से नहीं हो पाती. अल्लाह से संपर्क तो होता ही नहीं है तुम्हारा!"

"पत्थर खुद हटा दें तो सकारात्मक पहल होगी"

दरअसल, चौमूं बस स्टैंड के पास स्थित मस्जिद के आसपास पड़े पत्थरों को लेकर विवाद सामने आया था. इसी मामले पर रामलाल शर्मा ने से अपील की है कि पहले वहां 2 ट्रॉली पत्थर पड़े थे, जिनमें से अधिकांश हटाए जा चुके हैं और अब केवल लढ्डे शेष बचे हैं. उन्होंने कहा कि अगर इन पत्थरों को खुद हटाकर राहत देते हैं तो यह एक सकारात्मक पहल होगी. 

राम मंदिर के मामले का या उदाहरण

रामलाल शर्मा ने कहा कि बस स्टैंड पर लगने वाला जाम आम लोगों के लिए रोजमर्रा की बड़ी परेशानी बन चुका है. यात्रियों, व्यापारियों और स्थानीय निवासियों को लगातार दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे में जनहित को ध्यान में रखते हुए अतिक्रमण हटाना आवश्यक है. 

उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि अतिक्रमण आज नहीं तो कल हटेगा ही, इसमें कोई संदेह नहीं है. अपने बयान में उन्होंने राम मंदिर आंदोलन का उदाहरण भी दिया. शर्मा ने कहा कि जिस तरह 500 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद राम मंदिर का निर्माण संभव हो पाया, उसी तरह इस मामले में भी कानून और न्याय के आधार पर निर्णय आएगा. 

बीजेपी नेता के बयान पर विवाद 

रामलाल शर्मा ने दावा किया कि दो अदालतें पहले ही इस स्थल को अतिक्रमण मान चुकी हैं और तीसरी अदालत भी उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर अपना फैसला देगी. अब उनके इस बयान पर मिली-जुली राय और विवाद भी सामने आ रहा है. समर्थक इसे कानून व्यवस्था, यातायात सुधार और जनहित से जोड़कर देख रहे हैं. जबकि विपक्षी दलों और कुछ सामाजिक संगठनों की ओर से बयान को भड़काऊ और आपत्तिजनक बताया गया.  

यह भी पढ़ेंः आज रीट मेंस परीक्षा का तीसरा दिन, बस अड्डों- रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़; अभ्यर्थी इन बातों का रखें खास ख्याल

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com