विज्ञापन
This Article is From Oct 20, 2024

Dholpur Road Accident: धौलपुर सड़क हादसे में पीएम ने जताई संवेदना, मरने वाले परिजनों को मिलेगा मुआवजा

Rajasthan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर सीएम भजनलाल तक सभी नेताओं ने धौलपुर में हुए भीषण सड़क हादसे में मारे गए लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है. साथ ही उनके परिजनों को राहत राशि देने की घोषणा भी की है.

Dholpur Road Accident: धौलपुर सड़क हादसे में पीएम ने जताई संवेदना, मरने वाले परिजनों को मिलेगा मुआवजा
Dholpur road accident
Dholpur road accident

Dholpur: राजस्थान के धौलपुर में भीषण सड़क हादसा हुआ है. एक स्लीपर कोच बस ने टेंपो को टक्कर मार दी. इसमें 12 लोगों की मौत हो गई है. हादसे में 2 लोग गंभीर रूप से घायल हैं. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. हादसे में मारे गए आश्रितों को जिला प्रशासन ने 10 लाख के मुआवजे का ऐलान किया है.हादसे में मारे गए आश्रितों को जिला प्रशासन ने 10 लाख के मुआवजे का ऐलान किया है. इसके साथ ही पीएम ने  हादसे में मारे गए हर व्यक्ति के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है. साथ ही घायलों को 50,000 रुपए दिए जाएंगे.

पीएम ने जताई संवेदना

वहीं, पीएम मोदी ने इस हादसे में मरने वाले लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. पीएमओ ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. जिसमें कहा गया है कि राजस्थान के धौलपुर में हुआ हादसा दिल दहला देने वाला है. मासूम बच्चों समेत जान गंवाने वालों के शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदना है. भगवान उन्हें यह दुख सहने की शक्ति दे.इसके साथ ही सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. राज्य सरकार की निगरानी में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हर संभव मदद में जुटा है.

सीएम भजनलाल ने भी दर्दनाक हादसे पर जताया शोक

वहीं सीएम भजनलाल ने भी दर्दनाक हादसे में मारे हुए लोगों के प्रति संवेदना जताई है.साथ ही परिजनों को संभल प्रदान करने की प्रार्थना की है.सीएम ने पोस्ट करते हुए कहा कि ,धौलपुर में हुए भीषण सड़क हादसे में हुई जनहानि का समाचार अत्यंत दुःखद है. जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों का समुचित एवं त्वरित चिकित्सीय उपचार सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिए गए हैं. प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति व घायलों को शीघ्रातिशीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें. ॐ शांति!

सीएम के बाद पीसीसी चीफ डोटासरा और अशोक गहलोत  सहित कई नेताओं ने धौलपुर में हुए भीषण सड़क हादसे में मारे गए सभी 12 लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की और परिजनों को दुख सहने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की.

आयुष्मान योजना के तहत मिलेगा मुआवजा

इस दुर्घटना के तुरंत बाद कलेक्टर श्रीनिधि बीटी और एसपी सुमित मेहरा ने बाड़ी राजकीय अस्पताल पहुंचकर मृतकों के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी. साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार आयुष्मान योजना के तहत मृतकों के आश्रितों को 10-10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी.

हादसे में दो परिवार हुए बर्बाद

आपको बता दें कि इस हादसे में नहनू और बंटी उर्फ ​​इरफान का लगभग पूरा परिवार खत्म हो गया है. नहनू की पत्नी जरीना, दो बेटियां और एक बेटा इस हादसे में मारे गए हैं. इरफान उर्फ ​​बंटी का पूरा परिवार खत्म हो गया है.इरफान, उसकी बेटी जूली, दो बेटियां और एक बेटा मर गए हैं. इरफान के भाई जहीर के बेटे दानिश की मौत हो गई है.दोनों परिवारों के चिराग बुझ गए हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com