विज्ञापन
This Article is From Jan 06, 2024

डीडवाना : नान्दोली बास में युवती के साथ छेड़छाड़ कर रहे थे मनबढ़ युवक, बचाने आए भाई को मार डाला

डीडवाना जिले के मकराना उपखंड के नान्दोली बास में एक युवती से कुछ युवक छेड़छाड़ कर रहे थे. इस पर जब युवती का भाई बीच बचाव करने आया तो युवकों ने उसे इतना मारा कि उसकी मौत

डीडवाना : नान्दोली बास में युवती के साथ छेड़छाड़ कर रहे थे मनबढ़ युवक, बचाने आए भाई को मार डाला
प्रतीकात्मक चित्र

Didwana Crime News: डीडवाना जिले के मकराना उपखंड के नान्दोली बास में एक युवती से कुछ युवक छेड़छाड़ कर रहे थे. इस पर जब युवती का भाई बीच बचाव करने आया तो युवकों ने उसे इस कदर पीटा की वह गंभीर रूप से घायल हो गया और बाद में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. मामले को लेकर मृतक हीरालाल की बहन ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें उसने आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़ करने और लज्जा भंग करने का आरोप लगाया है. रिपोर्ट के बाद पुलिस तत्काल हरकत में आई और मामले के 6 आरोपियों को डिटेन कर लिया गया है.

रास्तें में छेड़छाड़ कर रहे थे आरोपी

आपको बता दें कि रिपोर्ट में पीड़ित युवती ने बताया है कि शुक्रवार की दोपहर को वह घर से जा रही थी. इस दौरान रास्ते में घात लगाए बैठे सुरेश, मनोज और शिवराम ने अचानक उसे घेर लिया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे. 

युवती के चिल्लाने पर पड़ोसी बबलू युवती के भाई को बुलाकर ले आया. हीरालाल के आते ही आरोपी छोटूराम, मोतीराम, संजय, विनोद, श्योराम व राजेन्द्र ने लाठियों और सरिये से हीरालाल पर जानलेवा हमला कर दिया. इस दौरान युवती और पड़ोसी बबलू ने बीच बचाव किया तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की. इसके बाद आरोपी हीरालाल को मरा हुआ समझकर भाग गए.

बचाने आए युवती के भाई को आरोपियों ने मार डाला

सूचना पर मकराना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल हीरालाल को कुचामन अस्पताल पहुंचाया जहां से डॉक्टरों ने उसे जयपुर रैफर कर दिया. जयपुर में शनिवार को इलाज के दौरान हीरालाल की मौत हो गई.
इस पर पुलिस ने मामले में हत्या की धारा जोड़कर जांच शुरू कर दी हैं.

मकराना थानाधिकारी राजेंद्र सिंह कमांडो ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए नामजद आरोपियों को हिरासत में भी ले लिया गया है. शव का पोस्टमार्टम जयपुर में किया गया है. इसके बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा. हालांकि मकराना पुलिस थाना के बाहर मृतक के कुछ परिजन भी एकत्रित हुए हैं, जिन्होंने बताया कि शव को मकराना थाने पर लाकर प्रदर्शन किया जाएगा.

यह भी पढ़ें- Rajasthan: ऑनलाइन ठग को पकड़ने गई पुलिस पर हुआ पथराव, दूसरे राज्य के पुलिस को भी थी इसकी तलाश

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com