विज्ञापन
This Article is From Dec 16, 2023

इश्क में डूबे पति ने प्रेमिका के भाई के साथ मिलकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

आरोपी पति ने प्रेमिका के भाई के साथ मिलकर पत्नी की हत्या की घटना को अंजाम दिया. इस घटना का पता जब ग्रामीणों को चला तो दोनों आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया.

इश्क में डूबे पति ने प्रेमिका के भाई के साथ मिलकर पत्नी को उतारा मौत के घाट
मृतक महिला (मैना) की फाइल फोटो

Crime News: सात जन्मों में साथ रहने और एक दूसरे के सुख दुख बांटने का वादा कर लाए पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी. वजह थी कि वह किसी और से प्रेम करने लगा था.  प्रेमिका के इश्क में पति इतना अन्धा हो गया कि उसने ना तो अपनी पत्नी व बच्चों की सोची ना ही अपने परिवार की और प्रेमिका से प्रेम में स्वयं कातिल बन गया.

बता दें कि आरोपी पति ने प्रेमिका के भाई के साथ मिलकर पत्नी की हत्या की घटना को अंजाम दिया. इस घटना का पता जब ग्रामीणों को चला तो दोनों आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया.

सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने मृतक महिला को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने चेकअप के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया.

इस दौरान मृतक महिला के पीहर पक्ष के परिजन भी अंता अस्पताल पहुंच गये. मृतक महिला के ससुर ने बताया कि मेरे बेटे विष्णु माली का दूसरी अन्य महिला से प्रेम संबंध थे. आज घर पर कोई नही था तो मौके का फायदा उठाकर विष्णु और उसके साथी भगवत सुमन ने मिलकर बहू मैना की गला दबाकर हत्या कर दी.

पुलिस ने दोनो आरोपियों विष्णु माली और भगवत सुमन को गिरफ्तार कर लिया है, और कड़ाई से घटना को अन्जाम देने की पूरी योजना के बारे में पूछताछ कर रही है.

यह भी पढ़ें-  प्रेमिका की कहीं और हो गई सगाई, प्रेमी ने शरीर से विस्फोटक बांध खुद को उड़ाया

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com