विज्ञापन
This Article is From May 09, 2025

Jaisalmer Attack: जैसलमेर के गांव में गिरा बमनुमा गोला, 100 मीटर का इलाक़ा सील ; चश्मदीदों ने क्या बताया ?

Jaisalmer Attack: गुरुवार रात को पाकिस्तान से सटे राजस्थान के सीमावर्ती ज़िलों जैसलमेर और बाड़मेर में तेज़ धमाकों की आवाज़े सुनी गईं थीं. जानकारी के मुताबिक़ पाकिस्तान ने जैसलमेर में ड्रोन हमले किए हैं, जिनमें भारतीय वायु रक्षा प्रणाली ने नाकाम बना दिया.

Jaisalmer Attack: जैसलमेर के गांव में गिरा बमनुमा गोला, 100 मीटर का इलाक़ा सील ; चश्मदीदों ने क्या बताया ?
जहां यह गोला गिरा है, वहां आर्मी पहुंच गई है.

Pakistan Attacks On Jaisalmer: जैसलमेर से एक बड़ी खबर सामने आई है. किशनघाट क्षेत्र के जोगियों के बॉस में जेठवाई रोड के पास एक बस्ती में आधी जमीन में दबी हुई बमनुमा वस्तु नजर आई है. स्थानीय निवासियों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और प्रशासन को दी. सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं और सुरक्षा के मद्देनज़र 100 मीटर तक के दायरे में आम लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है.

यह वस्तु प्रत्यक्षदर्शी मुकेश नाथ के घर के पास गिरी है. यह जैसलमेर का ग्रामीण इलाक़ा है. मुकेश नाथ ने बताया, ''कल रात को करीब 9 बजे बम यहां आकर गिरा था. हम लोग घर के बाहर रस्ते में ही सो रहे थे. उसके बाद हमने पुलिस को कॉल किया पुलिस सुबह करीब सात बजे यहां आई. बम अभी भी यहां पड़ा हुआ है. 

नाथ ने बताया कि पुलिस कह रही है कि बम अभी फटा नहीं है. अभी यहां आर्मी आई नहीं है. अभी आर्मी आएगी और बम को डिफ्यूज़ किया जाएगा. 

जैसलमेर में रात भर सुनी गई धमाकों की आवाज

भारत के सीमावर्ती राज्यों में गुरुवार देर शाम में पाकिस्तान के द्वारा ड्रोन हमला किया गया. राजस्थान के भी सीमावर्ती जिलों में ड्रोन हमला किया गया था. राजस्थान के सीमावर्ती जैसलमेर में गुरुवार रात भीषण धमाकों की आवाज सुनी गई थी. हालांकि भारतीय सेना ने पाकिस्तान की ओर से आने वाले ड्रोन को मार गिराया है.

पूरा सीमावर्ती इलाका गुरुवार रात हुआ ब्लैकऑउट

भारत-पाकिस्तान के मध्य बढ़ते तनाव के बीच पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती जिलों में 'ब्लैकआउट' लागू कर दिया गया था , जिससे पूरा इलाका अंधेरे में डूब गया. एक आला अधिकारी ने पुष्टि की कि जैसलमेर में भीषण धमाकों की आवाज आई. कुछ देर की शांति के बाद करीब एक घंटे तक धमाकों की आवाजें आती रहीं थीं.

यह भी पढ़ें - Live: राजस्थान के जैसलमेर में मिली बमनुमा वस्तु, पुलिस मौके पर पहुंची, कॉर्डन ऑफ किया 100 मीटर का एरिया

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com