Rajasthan News: जयपुर में रविवार से देश-विदेश के 44 कलाकारों की बहुत अनूठी कला यात्रा शुरू हुई है. इस कला यात्रा में कलाकार जयपुर की कला और संस्कृति का वॉटरकलर वर्कशॉप टूर के जरिए जीवंत करेंगे. ट्रैवल स्केच लव की ओर आयोजित इस यात्रा के तहत इंडिया , स्वीडन, यूएसए, आस्ट्रेलिया, ताइबान और थाइलेंड के कलाकारों की कला यात्रा कल से होटल ग्रांड उनियारा में शुरू होगी. जिसमें अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार विजेता वॉटरकलरिस्ट सभी कलाकारों वाटर कलर से पेंटिंग बनाना सिखाएंगे.
जयपुर के धरोहरों को जानने का अवसर
आयोजक शिखा गर्ग ने बताया कि यह वर्कशॉप पूरे दिन चलेगी. 4 नवंबर को सभी कलाकर सुबह 8 बजे सबसे पहले जलमहल पर वाटर कलर से पेंटिंग बनाएंगे. इसमें आमेर-नाहरगढ की पेंटिंग बनाएंगे. एंडी एवांसन के मार्गदर्शन में कला कौशल निखार सकेंगे. प्रतिभागियों को जयपुर की संस्कृति और सुंदर धरोहर जानने और उससे पेंटिग में उतारने का अवसर मिलेगा.
'वॉटरकलर आर्टिस्ट के कौशल को निखारना लक्ष्य'
जयपुर की शानदार वास्तुकला और समृद्ध इतिहास पूरी दुनिया के लिए उदाहरण है. कलाकार अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार विजेता वॉटरकलरिस्ट एंडी एवांसन के मार्गदर्शन में अपनी कला कौशल को निखार सकेंगे. एंडी लैंडस्केप्स, रोशनी और छाया के खास प्रयोग के लिए ने जाते हैं. इवेंट की आयोजक वॉटरकलर आर्टिस्ट और इलस्ट्रेर शिखा गर्ग ने बताया कि हमारा लक्ष्य यात्रा कला के प्रति जुनून के साथ लोगों को जोड़ना है. साथ ही विभिन्न पृष्ठभूमियों के कलाकारों के बीच सामुदायिक भावना को बढ़ावा देना है.
ये भी पढ़ें- दुबई में बैठकर ठगी का गैंग चला रहा जोधपुर का युवक, मध्य प्रदेश पुलिस ने गिरोह के 7 लोगों को दबोचा