विज्ञापन
This Article is From Oct 10, 2025

डूंगरपुर में सूने मकान से 27 लाख के गहने और डेढ़ लाख नगदी चोरी, जांच में जुटी पुल‍िस

घर का सामान ब‍िखरा हुआ था. अलमारी की त‍िजोरी में रखे गहने और नगदी चोरी कर ले गए. कपड़े भी कमरे में चारो तरफ फैला हुआ है.

डूंगरपुर में सूने मकान से 27 लाख के गहने और डेढ़ लाख नगदी चोरी, जांच में जुटी पुल‍िस
चोरी के बाद बिखरा सामान.

डूंगरपुर जिले के कोतवाली थानांतर्गत डूंगरपुर शहर में चोरों ने शहर की पत्रकार कॉलोनी में एक सूने मकान को अपना निशाना बनाया है. परिजनों के घर लौटने पर वारदात का पता चला. चोर सूने मकान से करीब 27 लाख के सोने-चांदी के आभूषण और डेढ़ लाख नगदी चुरा ले गए. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

घर में बिखरा था सामान 

मामले के अनुसार, पत्रकार कॉलोनी निवासी अमृतलाल पटेल शास्त्री कॉलोनी स्थित अपनी दुकान पर थे. उनकी पत्नी मणि देवी और बेटा हेरंब किसी काम से अपने गांव खेरवाड़ा गए हुए थे. देर शाम को जब मणि देवी अपने बेटे के साथ घर लौटे और घर का दरवाजा खोला तो देखा कि घर के अंदर सामान फैला हुआ था. घर के पीछे का दरवाजा खुला हुआ था. घर में चोरी होने का पता लगने के बाद आस-पास के पड़ोस के ल‍ोग इकट्ठा हो गए, जिसके बाद पार्षद जयेश लोधावरा ने घटना की सूचना कोतवाली थाना पुलिस को दी.

Latest and Breaking News on NDTV

20 तोला सोना और डेढ़ किलो चांदी के गहने चोरी 

सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची, और मौका मुआयना किया. पीड़ित के पुत्र हेरंब ने बताया कि घर से 25 लाख से अधिक के 20 तोला सोने के आभूषण और डेढ़ किलो चांदी के आभूषण चोरी हो गए हैं. साथ ही दोनों अलमारियों से डेढ़ लाख रुपए की नगदी पर चोरों ने हाथ साफ किया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. बुधवार को शहर के शिवाजी नगर में भी चोरों ने एक सूने मकान को अपना निशाना बनाया था.

यह भी पढ़ें: "व‍िधायक सोशल मीड‍िया पर पैदा नहीं होते", रंधावा ने नरेश मीणा पर कसा तंज

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close