विज्ञापन
This Article is From Dec 29, 2024

झालावाड़ में बिजली विभाग की लापरवाही की भेंट चढ़ी 2 मासूमों की जान, हाईटेंशन तार गिरने से बच्चों की मौत

11 केवी हाई टेंशन लाइन का तार टूटकर गिरने से दो बच्चों की मौत हो गई. इस घटना ने विद्युत विभाग की लापरवाही को उजागर किया है.

झालावाड़ में बिजली विभाग की लापरवाही की भेंट चढ़ी 2 मासूमों की जान, हाईटेंशन तार गिरने से बच्चों की मौत
मृतक बच्चों की फाइल फोटो

Rajasthan News: राजस्थान में एक हृदय विदारक घटना में 2 बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई. इस घटना ने एक बार फिर से यह साबित कर दिया कि विद्युत विभाग में किस तरह से लापरवाहियां की जा रही हैं. विभाग की लापरवाही का खामियाजा समय-समय पर आमजन को भुगतना पड़ता है. झालावाड़ जिले के अकलेरा कस्बे के रीछवा मार्ग पर खड़े हुए 2 बच्चों पर 11 केवी विद्युत लाइन का तार टूट कर गिर गया. जैसे ही तार गिरा दोनों बालक उसकी चपेट में आ गए और दोनों इस कदर झुलस गए की मौके पर ही उनकी मौत हो गई.

विद्युत कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

लोगों द्वारा दोनों बालकों को अकलेरा के अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया. पूरी घटना को लेकर लोगों में आक्रोश है और लापरवाह विद्युत कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है. 

करंट से झुलसे दोनों बच्चे

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार झालावाड़ जिले के अकलेरा कस्बे में 8 साल का बच्चा यश उर्फ राहुल और 10 साल का बच्चा देवकरण नीचे खड़े हुए थे. इस दौरान ऊपर से गुजरने वाली हाई टेंशन लाइन का तार अचानक टूटकर जमीन पर गिर गया. तार गिरने के बाद दोनों बच्चे करंट से गंभीर रूप से झुलस गए, जिनको स्थानीय लोगों एवं पुलिस की सहायता से अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया.

परिजनों ने दर्ज करवाया मामला

पुलिस द्वारा अकलेरा चिकित्सालय में दोनों बच्चों के शवों का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया है. वहीं परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज करके पुलिस द्वारा कार्यवाही की जा रही है.

ये भी पढ़ें- Rajasthan Politics: बांसवाड़ा संभाग को खत्म करने पर भड़के सांसद राजकुमार रोत, बोले- जनता के साथ बहुत बड़ा अन्याय...

Rajasthan Politics: राजस्‍थान में 9 ज‍िले खत्‍म कर भजनलाल सरकार ने ल‍िया कड़ा फैसला, बीजेपी पर क्‍या पड़ेगा असर? जानें स‍ियासी मायने

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com