विज्ञापन
This Article is From Dec 05, 2025

झालावाड़ में ड्रग माफिया के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर... 125 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियों पर जड़ा ताला

ड्रग माफिया की जमीन, मकान, वाहन सहित करोड़ों की संपत्तियों को जब्त किया गया. साथ ही ड्रग माफियों के कई अवैध निर्माण को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया है. 

झालावाड़ में ड्रग माफिया के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर... 125 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियों पर जड़ा ताला
झालावाड़ में ड्रग माफिया के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर...

Rajasthan News: राजस्थान के झालावाड़ जिले में पुलिस ने ड्रग तस्करी के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है. “ऑपरेशन दिव्य प्रहार” के तहत पुलिस ने नशा तस्करों की 125 करोड़ रुपए से अधिक की अवैध संपत्तियों पर सरकारी ताला जड़ दिया है. इसके साथ ही 107 से अधिक संपत्तियों को स्थाई रूप से फ्रीज कर बड़ी उपलब्धि हासिल की गई है. पुलिस ने बताया कि ड्रग तस्करी के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और किसी भी नशा माफिया को अब पनपने नहीं दिया जाएगा.

तीन महीने 71 तस्करों पर कार्रवाई

एसपी के निर्देशन पर मादक पदार्थ की तस्करी के खिलाफ चले अभियान में कई तस्कर गिरफ्तार किए गए. बीते तीन महीनों में पुलिस ने 71 नशा तस्करों व उनके सहयोगियों की आर्थिक कमर तोड़ दी है, जिसके बाद जिले में नशा नेटवर्क की कमर कमजोर होती नजर आ रही है. जिले के मादक पदार्थ तस्करों द्वारा अवैध रूप से इकट्ठा की गई संपत्तियों की निगरानी एसपी ऑफिस की मॉब शाखा द्वारा की गई.

Latest and Breaking News on NDTV

अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

राजस्व रिकॉर्ड, बैंक लेन-देन समेत कई सूचनाओं का विश्लेषण कर तस्करों की अवैध संपत्तियों को चिह्नित किया गया. इसके बाद कानूनी प्रक्रिया अपनाते हुए विभिन्न थानों की टीमें सक्रिय की गईं और जमीन, मकान, वाहन सहित करोड़ों की संपत्तियों को जब्त किया गया. साथ ही ड्रग माफियों के कई अवैध निर्माण को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया है. 

ड्रग माफिया के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

ड्रग माफिया के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर
Photo Credit: NDTV

125 करोड़ की अवैध संपत्तियों पर लगा ताला

जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने ड्रग माफिया की 125 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति पर ताला लगा दिया. इसके अलावा जिले में 107 संपत्तियां स्थाई रूप से फ्रीज कर दी गई हैं. इस तरह से 71 तस्करों का नेटवर्क ध्वस्त हो गया. पुलिस का कहना है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा. किसी भी कीमत पर जिले में ड्रग माफिया के साम्राज्य को स्थापित नहीं होने दिया जाएगा. 

यह भी पढे़ं-

NH 52 पर संतरे से भरा ट्रक पलटा, लूटने के लिए खाई में कूदी भीड़, बैग में भरकर ले भागे

Rajasthan: ED ने पकड़ा मनी लॉन्ड्रिंग का बड़ा खेल, बीकानेर ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष को दबोचा, आतंकी नेटवर्क से जुड़े है तार

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com