विज्ञापन
This Article is From Oct 01, 2024

Rajasthan:  "मेरा नाम सुमेर है मैं अभी जिंदा हूं", तख्ती पर लिखकर कलेक्ट्रेट पहुंचा युवक, जानें पूरा मामला

Rajasthan: जोधपुर की पीपाड़ सिटी नगर पालिका ने जिंदा व्यक्ति को रिकॉर्ड में मृत घोषित कर दिया. उसके नाम का मृत्यु प्रमाण पत्र भी जारी कर दिया.  

Rajasthan:  "मेरा नाम सुमेर है मैं अभी जिंदा हूं", तख्ती पर लिखकर कलेक्ट्रेट पहुंचा युवक, जानें पूरा मामला
खुद को जिंद साबित करने के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचा युवक.

Rajasthan: पीपाड़ सिटी के रहने वाले सुमेर सिंह का नगर पालिका ने मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कर दिया. अब वह खुद को जिंदा होने के लिए कलेक्ट्रेट के चक्कर लगा रहा है. सुमेर सिंह पुत्र सोहनलाल कच्छावाहा (23) जोधपुर के उचियादा बेरा के पीपाड़ सिटी का रहने वाला है. 

राशन कार्ड से युवक का नाम कटा

हाल ही में उसकी शादी हुई थी. उसने पत्नी के डॉक्यूमेंट्स कराया और विवाह प्रमाण पत्र बनवाने के लिए ई-मित्र पर गया था. परिवार के सदस्यों की लिस्ट अपडेट करवाने पर पता चला कि परिवार की सूची और राशन कार्ड से नाम कट गया है.  

नगर पालिका ने बना दिया मृत्यु प्रमाण पत्र 

सुमेर जब पीपाड़ सिटी नगर पालिक में जाकर पूछा तो उसे भगा दिया गया. 181 हेल्पलाइन नंबर पर फोन करने पर पता चला कि उनकके उन्हें मृत घोषित कर दिया गया है. उनके मृत्यु प्रमाण पत्र बनने की जानकारी दी. दोबारा सिटी नगर पालिका जाने पर उसे वहां से भगा दिया गया. 

कलेक्ट्रेट को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की

इसके बाद सुमेर सिंह जिला कलेक्ट्रर को ज्ञापन सौंपा. दस्तावेज की गलती को सुधरवाने की मांग की. फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र को सही कराकर कागज में ठीक कराने की मांग की. जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. कुछ दिन पहले नगर निगम दक्षिण में भी ऐसे ही एक जीवित व्यक्ति का मृत्यु प्रमाण पत्र बना दिया गया था. 

यह भी पढ़ें: राजस्थान में फिर हो सकता है SOG का बड़ा एक्शन, 6 से ज्यादा ट्रेनी SI पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com