विज्ञापन
This Article is From May 22, 2025

Kota: फल बेचने वाले के बेटे को 12वीं में आया 100 में से 100 अंक, ओम बिरला ने दी बधाई

Rajasthan News: 12वीं साइंस के छात्र विशाल ने फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी में 100 में से 100 अंक हासिल किए. 

Kota: फल बेचने वाले के बेटे को 12वीं में आया 100 में से 100 अंक, ओम बिरला ने दी बधाई
कोटा में खुशी मनाते विशाल

Rajasthan 12th Topper: कहते हैं प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती, हुनर और मेहनत से कोई भी समाज में अपनी एक अलग पहचान स्थापित कर सकता है. अगर किसी के पास काबिलियत है तो दुनिया की कोई भी ताकत उसे आगे बढ़ने से नहीं रोक सकती. इस बार के 12वीं के रिजल्ट ने एक बार फिर से यह साबित कर दिया है. दरअसल राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की और से 12वीं का विज्ञान, कला और वाणिज्य संकायों का रिजल्ट जारी हो गया है. कोटा के विशाल प्रजापत ने 12वीं साइंस में 96.80% अंक हासिल किए हैं. विशाल का बेहतर अंक लाना इतना खास क्यों है चलिए जानते हैं...

पिता लगाते हैं फ्रुट का ठेला

जिसने विशाल तनिष्क स्कूल के छात्र है. विशाल के पिता महावीर प्रजापत स्टेशन इलाके में फ्रूट का ठेला लगाते हैं. विशाल का परिणाम आने के बाद जिस कोचिंग में विशाल ट्यूशन पढ़ते थे, वहां जश्न का माहौल है. विशाल ने कहा कि मैने अपना 100 परसेंट दिया है मैं बीमार होता था तब भी टेस्ट देना नहीं छोड़ता था. विशाल डॉक्टर बनकर लोगों की सेवा करना चाहते हैं. इसलिये वह अब नीट की तैयारी में लग गए है. 

लोकसभा अध्यक्ष ने दी शुभकामना

बता दें कि फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी में 100 में से 100 नंबर हासिल कर अपने परिवार का नाम रोशन कर दिया है. इस दौरान विशाल की मुलाकात लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से भी हुई. स्पीकर ओम बिरला ने शुभकामनाएं दी और माला पहनाकर विशाल का उत्साहवर्धन किया.

ये भी पढ़ें- RBSE12th Topper 2025: 12वीं बोर्ड रिजल्ट के तीनों संकायों बेटियों ने किया टॉप, जानें किसके कितने प्रतिशत अंक

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com