विज्ञापन

कोटा में 50 रेस्टोरेंट्स और ढाबों को नोटिस, बिल्डिंग हादसे के बाद नगर निगम का एक्शन

दुर्घटनाग्रस्त इमारत के पास पूरी सड़क पर दुकानदारों ने टीनशेड लगाकर 15 से 20 फीट तक अतिक्रमण कर रखा था. निगम की टीम ने रविवार को उन्हें 24 घंटे में अपने टीनशेड हटाने की चेतावनी दी थी.

कोटा में 50 रेस्टोरेंट्स और ढाबों को नोटिस, बिल्डिंग हादसे के बाद नगर निगम का एक्शन
कोटा में 50 रेस्टोरेंट्स और ढाबों को नोटिस

Rajasthan News: कोटा में नॉनवेज रेस्टोरेंट की बिल्डिंग गिरने के बाद से लगातार अब जिला प्रशासन सख्त कार्रवाई में जुटा हुआ है. नगर निगम की टीम लगातार सर्वे की कार्रवाई का नोटिस जारी कर रही है. मंगलवार को भी नगर निगम के अग्निशमन अनुभाग ने सघन अभियान चलाकर शहर में विभिन्न स्थानों पर रेस्टोरेंट और ढाबों की जांच की. फायर सेफ्टी उपाय नहीं मिलने पर 50 रेस्टोरेंट और ढाबों को नोटिस जारी किया गया है.

6 अलग-अलग टीमों ने की जांच

आयुक्त ओमप्रकाश मेहरा ने बताया कि निगम के अभियंताओं की टीम एक ओर शहर में जीर्ण-क्षीर्ण भवनों और निर्माणाधीन भवनों की जांच कर रही है, वहीं दूसरी ओर अग्निशमन अनुभाग को रेस्टोरेंट और ढाबों की जांच में लगाया है. मुख्य अग्निशमन अधिकारी राकेश व्यास की नेतृत्व में 6 अलग-अलग टीमों ने तलवंडी, विज्ञान नगर, रानपुर, दादाबाड़ी, नया कोटा, स्टेशन, छावनी सहित विभिन्न क्षेत्रों में रेस्टारेेंट और ढाबों पर अग्निसुरक्षा उपायों की जांच की.

जांच के बाद करीब 50 रेस्टोरेंट और ढाबों को अग्निशमन सुरक्षा उपायों के अभाव में नोटिस जारी किया गया है. इनके संचालकों को पाबंद किया गया है कि जल्द से जल्द नियमानुसार अग्निसुरक्षा के सभी उपाय सुनिश्चित करें, अन्यथा निगम की ओर से सीजिंग की कार्यवाही की जाएगी. उधर, निगम की अतिक्रमण निरोधक दस्ते की कार्रवाई के बाद इंद्र विहार क्षेत्र में करीब 90 प्रतिशत अतिक्रमण साफ हो गया है.

24 घंटे में अतिक्रमण हटाने की चेतावनी

दुर्घटनाग्रस्त इमारत के पास पूरी सड़क पर दुकानदारों ने टीनशेड लगाकर 15 से 20 फीट तक अतिक्रमण कर रखा था. निगम की टीम ने रविवार को उन्हें 24 घंटे में अपने टीनशेड हटाने की चेतावनी दी थी. कुछ लोगों ने तो अपने अतिक्रमण हटाए, लेकिन सोमवार को बड़ी संख्या में टीनशेड बरकरार थे. ऐसे में निगम के दस्ते ने उन्हें तोड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी. यह देखते ही वह दुकानदार बैकफुट पर आ गए और मंगलवार तक समय देने का आग्रह किया, इसके बाद करीब 90 प्रतिशत दुकानदारों ने अपने टीनशेड हटा लिए हैं. बचे हुए अतिक्रमण भी बुधवार तक हट जाने की संभावना है.

यह भी पढे़ं-

राजस्थान में 3 जिलों के मीणा समाज करेंगे आंदोलन! प्रशासन से वार्ता विफल होने पर दिया अल्टीमेटम

एथेनॉल फैक्ट्री के विरोध में किसानों की फिर महापंचायत... आरपार की लड़ाई का ऐलान, अलर्ट मोड पर जिला प्रशासन

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close