विज्ञापन
This Article is From Jan 22, 2025

तस्करी की काली कमाई से अर्जित 1.15 करोड़ की संपत्ति सीज, राजस्थान में तस्कर के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Smuggler Property Seized in Jodhpur: राजस्थान के जोधपुर जिले में पुलिस ने एक तस्कर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. जेल में बंद तस्कर की काली कमाई से अर्जित 1.15 करोड़ की संपत्ति को सीज किया गया है.

तस्करी की काली कमाई से अर्जित 1.15 करोड़ की संपत्ति सीज, राजस्थान में तस्कर के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
तस्कर दिनेश बिश्नोई और उसका आलीशान मकान.
NDTV

Smuggler Property Seized in Jodhpur: राजस्थान में तस्करों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई जारी है. बीते दिनों प्रतापगढ़, उदयपुर, श्रीगंगानगर, कोटा जैसे शहरों में तस्करों के खिलाफ चलाते हुए पुलिस ने उनकी संपत्ति की सीज किया था. कई जगहों पर तस्करों के अवैध निर्माण पर बुलडोजर भी चला था. इस बीच अब तस्करों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की खबर जोधपुर से सामने आई है. जहां पुलिस ने तस्करी की काली कमाई से अर्जित 1.15 करोड़ रुपए की संपत्ति की सीज किया है. 

जोधपुर में 1.15 करोड़ की संपत्ति फ्रिज

दरअसल मादक पदार्थ तस्करी के एक आरोपी की 1.15 करोड़ की संपत्ति को पुलिस ने फ्रिज किया है. वह इन दिनों भीलवाड़ा जेल में बंद है और राज्य के कई जिलों का वांछित भी है. उसके खिलाफ मनी लाड्रिंग का केस सामने आने पर संबंधित विभाग को भी सूचित किया जाएगा. जोधपुर में उसकी दो अचल संपत्तियों को फ्रिज किया गया है. जिसमें दो कृषि भूमि और एक प्लॉट पर बना आलीशान मकान भी शामिल है.


आरोपी दिनेश उर्फ कालू के खिलाफ 11 मामले दर्ज

डीसीपी वेस्ट राजर्षि राजवर्मा ने बताया कि मिशन संकल्प नाम से चल रहे अभियान की कड़ी में मादक पदार्थ तस्करों को पकड़ा जा रहा है. लूणी के रहने वाले हिस्ट्रीशीटर दिनेश उर्फ कालू विश्रोई के खिलाफ 11 प्रकरण दर्ज है. जिनमें 8 एनडीपीएस एक्ट और कमर्शियल के प्रकरण दर्ज है. इसके खिलाफ मादक पदार्थ तस्करी के तहत 1.15 करोड़ की संपत्ति को फ्रिज करवाया है. इसमें दो कृषि एवं एक प्लॉट है और उस पर आलिशान मकान बना है.

बैंक खातों की भी हो रही जांच

पुलिस अधिकारी ने बताया कि इसके अलावा बैंक एकाउंटस की जानकारी मिली है जो उसकी पत्नी के नाम से भी है. बैंक खातों में भी लाखों का ट्रांजेक्शन पाया गया है. उसके खिलाफ पिछले 7-8 साल में भी मुकदमे दर्ज हुए है. बैंक खातों में हुए ट्रांजेक्शन का भी पता लगाया जा रहा है.

दिनेश बिश्नोई के घर के अंदर का नजारा.

दिनेश बिश्नोई के घर के अंदर का नजारा.

मनी लॉड्रिंग का मामला निकलेगा तो उसकी भी जांच होगी

डीसीपी वेस्ट ने बताया कि पैसे कब और कहां से आए, इसका पता लगाया जा रहा है. यदि मनी लॉड्रिंग का एंगल आएगा तो संबंधित विभाग को सूचना दी जाएगी. मिशन संकल्प के तहत पिछले डेढ़ माह में 35 प्रकरण दर्ज किए है और डेढ़ करोड़ की नशे की सामग्री को जब्त किया गया है. 

भीलवाड़ा जेल में बंद है आरोपी दिनेश बिश्नोई

मालूम हो कि दिनेश बिश्रोई अभी भीलवाड़ा जेल में बंद है. उसके खिलाफ राज्य में अलग-अलग जिलों में प्रकरण दर्ज है. गत साल भी बोरानाडा में आर्म्स एक्ट की कार्रवाई की गई थी जिसमें भी उसे पकड़ा गया था. आरोपी बड़ा तस्कर है और उसका मादक पदार्थ तस्कर कमल राणा से संबंध रहा है.

आरोपी ने पूजा एंटरप्राइजेज नाम से एक कंपनी खोल रखी है. अभी तक पता चला है कि उसने पीडब्ल्यूडी के लिए 60 लाख का कार्य किया है. इसकी फर्म को ब्लैक लिस्ट करवाया जा रहा है. 

यह भी पढ़ें - राजस्थान में नशा तस्कर के घर पर फिर चला बुलडोजर, तस्करी की काली कमाई से बनाया था मकान

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com