विज्ञापन
This Article is From Sep 12, 2025

UDH मंत्री झाबर सिंह की गाड़ी रोककर लोगों ने किया प्रदर्शन, पैदल ही जाना पड़ा भाजपा कार्यालय

राधा किशनपुरा इलाके के लोगों के सड़क पर बैठकर प्रदर्शन करने को देखते हुए हंगामे के बीच मंत्री खर्रा ने गाड़ी से नीचे उतरकर लोगों से समझाइश की.

UDH मंत्री झाबर सिंह की गाड़ी रोककर लोगों ने किया प्रदर्शन, पैदल ही जाना पड़ा भाजपा कार्यालय
झाबर सिंह खर्रा

Rajasthan News: राजस्थान के कैबिनेट मंत्री झाबर सिंह खर्रा को शुक्रवार (12 सितंबर) को सीकर दौरे पर थे जहां लोगों का विरोध झेलना पड़ा. UDH मंत्री झाबर सिंह खर्रा के भाजपा जिला कार्यालय में पहुंचते समय रास्ते में लोगों के विरोध प्रदर्शन का सामना करना पड़ा. यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा जैसे ही कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सर के सांवली रोड स्थित भाजपा कार्यलय पहुंचे तो राधाकिशनपुरा मोहल्ले के लोगों ने उनकी गाड़ी रोक दी और सड़क पर बैठकर नारेबाजी करने लगे.

पैदल ही जाना पड़ा भाजपा कार्यालय

गुस्साए लोगों ने राधा किशनपुरा इलाके में सड़क की चौड़ाई करने में भेदभाव का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की और अपना विरोध जताया. राधा किशनपुरा इलाके के लोगों के सड़क पर बैठकर प्रदर्शन करने को देखते हुए हंगामे के बीच मंत्री खर्रा ने गाड़ी से नीचे उतरकर लोगों से समझाइश की. लेकिन लोगों के लगातार विरोध को देखते हुए झाबर सिंह खर्रा को पैदल ही भाजपा कार्यालय जाना पड़ा.

कांग्रेस विधायक के परिचित के मकान को छोड़कर सभी के मकान तोड़ दिए

राधाकिशनपुरा के लोगों का आरोप है कि सड़क चौड़ीकरण के दौरान कांग्रेस विधायक राजेंद्र पारीक के परिचित के मकान को छोड़ दिया गया है, जबकि इलाके के अन्य लोगों के मकान तोड़े जा रहे हैं. यह राधाकिशनपुरा के लोगों के साथ अन्याय है. सभी लोगों के मकानों पर बराबर की कार्रवाई होनी चाहिए.

दरअस, यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा शुक्रवार सीकर भाजपा जिला कार्यालय में सेवा पखवाड़ा की जिला स्तरीय कार्यशाला के आयोजन शामिल होने पहुंचे थे. जिला स्तरीय सेवा पखवाड़ा कार्यशाला में भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों व नेताओं ने कार्यशाला को भी मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने संबोधित किया.  अध्यक्ष मनोज बाटड़, पूर्व सांसद सुमेधानंद सरस्वती सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता व नेता मौजूद रहे. भाजपा के जिला मीडिया सयोंजक जितेंद्र माथुर ने बताया कि कार्यशाला में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों पर चर्चा की गई.

य़ह भी पढ़ेंः BLA नियुक्त करने में पिछड़े कांग्रेस के 30 से ज्यादा नेता, तीन राष्ट्रीय सचिवों की भी स्टेटस रिपोर्ट जांची रंधावा, डोटासरा, जूली ने

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com