विज्ञापन
This Article is From Oct 09, 2023

आचार संहिता से पहले राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने योजनाओं की झड़ी लगा दी

आयोग की घोषणा से पहले राजसमंद की विधायक दिप्ती माहेश्वरी ने करोड़ों रुपये की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास किया है. विधायक ने करीब 80 करोड़ के 182 कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास किया.

आचार संहिता से पहले राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने योजनाओं की झड़ी लगा दी
जनता को सम्बोधित करती राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी

निर्वाचन आयोग के विधानसभा चुनाव के तरीखों की घोषणा के साथ ही प्रदेश में आचार संहिता प्रभावी रूप से लागू हो गई. चुनाव आयोग की घोषणा से पहले राजसमंद की विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने तमाम योजनओं की झड़ी लगा दी. विधायक ने सोमवार को करोड़ों रुपए की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास किया.

अरविंद स्टेडियम में आयोजित समारोह में विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने ग्रामीण महिलाओं के हाथों करीब 80 करोड़ रुपए के 182 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करवाया. 

रिपोर्ट के मुताबिक इन कार्यक्रमों में विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने विधायक मद से करीब 19 करोड़ रुपए, जबकि शेष डीएमएफटी फंड से विकास कार्य स्वीकृत हुए हैं. इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं ने विधायक दीप्ति माहेश्वरी को चुनरी ओढ़ाकर स्वागत किया.

आचार संहिता के कारण वह मंच पर विधायक होने के नाते मौजूद नहीं है, लेकिन जनता के बीच में उनकी बेटी और एक प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित हैं.

दीप्ति माहेश्वरी

विधायक, राजसमंद

शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा, राजसमंद की जनता ने उन्हें बेटी समझ कर बहुत प्यार दिया है और महिलाओं ने उन्हें जो चुनरी ओढ़ाई है, इस सम्मान का कर्ज उतारने के लिए वह हर पल क्षेत्र की जनता के लिए तत्पर रहेंगी. इस समारोह मे पद्म श्याम सुंदर पालीवाल, पूर्व प्रधान भानू पालीवाल, पूर्व सभापति सुरेश पालीवाल, सरपंच, भाजपा नेता, पदाधिकारी और ग्रामीण मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: Rajasthan Assembly Election 2023: 200 सीटों के लिए सवा 5 करोड़ से अधिक वोटर चुनेंगे नई सरकार

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com