विज्ञापन
This Article is From Nov 03, 2023

Rajasthan Election 2023: ये हैं वसुंधरा राजे के राम और श्याम, आज झालावाड़ में इस तरह होगी मुलाकात

वसुंधरा राजे 4 नवंबर को नामांकन पर्चा दाखिल करने वाली हैं. पार्टी ने उन्हें झालावाड़ जिले की झालारापटान विधानसभा से टिकट दिया है. जहां से वो बीते 20 साल से लगातार विधायक हैं.

Rajasthan Election 2023: ये हैं वसुंधरा राजे के राम और श्याम, आज झालावाड़ में इस तरह होगी मुलाकात
वसुंधरा राजे (फाइल फोटो).

Rajasthan News: राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) शुक्रवार को झालावाड़ के प्रवीण शर्मा क्रिकेट ग्राउंड में एक आमसभा को संबोधित करने वाली हैं, जिसमें झालावाड़ जिले से भाजपा कार्यकर्ता बड़ी तादाद में पहुंचेंगे. सभा स्थल पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. राजे यहां हवाई मार्ग से आएंगी, जो आज सभा को संबोधित करने के बाद झालावाड़ में ही रात्रि विश्राम करेंगी और कल 4 नवंबर को दोपहर 1:30 बजे नामांकन भरेंगी. 

राम और श्याम कहती हैं राजे

राजे की सभा को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है‌. सभा स्थल पर तैयारियां जोरों पर हैं भाजपा के पदाधिकारी सभा की तैयारी का जायजा ले रहे हैं. वहीं झालावाड़ जिले के पिडावा थाना क्षेत्र के भगवानपुर निवासी दो जुड़वा भाई नाथू सिंह और बापू सिंह जोकि वसुंधरा राजे सिंधिया के मुंह बोले भाई हैं, वह भी हमेशा की तरह राज्य की सभा से पहले सभा स्थल पर पहुंच गए हैं. नाथू सिंह और बापू सिंह दोनों जुड़वां हैं, जिनको वसुंधरा राजे सिंधिया ने राम और श्याम नाम दे रखा है. 

Latest and Breaking News on NDTV

राजे के लिए लेकर लाए साड़ी

राजे दोनों को राम और श्याम कहकर ही संबोधित करती हैं. यहां दोनों भाइयों को अपने मुंह बोली बहन के पहुंचने का इंतजार है. वह राजे के लिए साड़ी लेकर पहुंचे हैं. दोनों भाई हमेशा साड़ी लेकर आते हैं और राजे को भेंट करते हैं. खास बात यह है कि यह दोनों वसुंधरा राजे सिंधिया से पिछले 23 सालों से राखी का रिश्ता बनाए हुए है. राजे देश के किसी भी कोने में रहे यह दोनों भाई रक्षाबंधन के दिन अपनी बहन के पास पहुंचते हैं और राखी का कर्तव्य निभाकर वापस लौट आते हैं.

कल नामांकन दाखिल करेंगी राजे

वसुंधरा राजे 4 नवंबर को नामांकन पर्चा दाखिल करने वाली हैं. पार्टी ने उन्हें झालावाड़ जिले की झालारापटान विधानसभा से टिकट दिया है. जहां से वो बीते 20 साल से लगातार विधायक हैं. इस बार भी राजे के नामांकन में पुराने टोटके होंगे. इस बार भाजपा वसुंधरा को भले ही फ्रंट पर रखकर चुनावी मैदान में नहीं हो, लेकिन इतना तय है कि अभी भी राजस्थान में वसुंधरा ही भाजपा की नंबर-1 नेता हैं. उनकी लोकप्रियता पूरे प्रदेश में हैं, खासकर महिलाओं में. राजे की नामांकन रैली में बड़ी तादाद में भीड़ उमड़ने का अनुमान है. जैसा कि हर बार देखा जाता है राजे के साथ उनके समर्थक बड़ी तादाद में नामांकन स्थल तक पहुंचते हैं, उसके बाद राजे नामांकन दाखिल करती हैं. 

ये भी पढ़ें:- राड़ी के बालाजी की पूजा, शाहनवाज की पेन से दस्तख्त... इन टोटकों के साथ 4 नवंबर को नामांकन करेंगी वसुंधरा राजे

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com