विज्ञापन
This Article is From Mar 04, 2025

कांग्रेस पर सीधा आरोप लगाने पर सदन में हंगामा, दिलावर बोले- पेपर बेच कर जेब भरी; जूली ने कहा- शुरू न करें गलत परंपरा

सदन में मदन दिलावर ने कांग्रेस पर सीधा-सीधा आरोप लगाया, जिसके बाद यह हंगामा शुरू हुआ. टीकाराम जूली ने मदन दिलावर का विरोध किया और अध्यक्ष वासुदेव देवनानी से कहा कि वह सदन में गलत परंपरा शुरू न करवाएं.

कांग्रेस पर सीधा आरोप लगाने पर सदन में हंगामा, दिलावर बोले- पेपर बेच कर जेब भरी; जूली ने कहा- शुरू न करें गलत परंपरा

Rajasthan Assembly: राजस्थान विधानसभा में कांग्रेस का जोरदार हंगामा एक बार फिर देखने को मिला. सदन में मदन दिलावर ने कांग्रेस पर सीधा-सीधा आरोप लगाया, जिसके बाद यह हंगामा शुरू हुआ. टीकाराम जूली ने मदन दिलावर का विरोध किया और अध्यक्ष वासुदेव देवनानी से कहा कि वह सदन में गलत परंपरा शुरू न करवाएं. लेकिन जोगाराम पटेल ने पार्टी पर आरोप लगाने को सही बताया. जिसके बाद हंगामा और भी ज्यादा बढ़ गया.

दरअसल, विधानसभा में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कांग्रेस पर पैसे लेकर पेपर बेचने का आरोप लगाया जिससे सदन में शोर-शराबा और हंगामा हो गया. दिलावर ने कहा कि कांग्रेस के लोगों ने करोड़ों रुपए लेकर पेपर बेचे हैं.

आरोप लगा रहे हैं तो साबित भी करें

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने मदन दिलावर के बयान पर एतराज जताते हुए कहा कि यदि आरोप लग रहे हैं तो उन्हें साबित किया जाए. उन्होंने पलटवार करते हुए पूछा कि क्या बीजेपी ने पैसा कमाने का धंधा खोल रखा है. उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी जनता के पैसे लूट रही है. इस बयान के बाद सदन में हंगामा बढ़ गया.

गलत परंपरा शुरू न करवाएं

कांग्रेस विधायक राजेंद्र पारीक ने कहा कि व्यक्तिगत या पार्टी के नाम पर लगाए गए आरोपों को विलोपित किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि यह संसदीय परंपरा के खिलाफ है. स्पीकर वासुदेव देवनानी ने कहा कि सदन में किसी भी सदस्य का नाम नहीं लिया जाएगा. इस पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने आपत्ति जताते हुए कहा कि अध्यक्ष गलत परंपरा शुरू न करवाएं.

जोगाराम पटेल ने दी सफाई

हंगामे के बीच कांग्रेस के विधायक सीटों से खड़े होकर विरोध जताने लगे. संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम ने सफाई देते हुए कहा कि मंत्री ने किसी पर व्यक्तिगत आक्षेप नहीं लगाया है. उन्होंने कहा कि अध्यक्ष की व्यवस्था के अनुसार सदन के सदस्य नहीं होने पर किसी पर आरोप नहीं लगाया जा सकता लेकिन राजनीतिक दलों पर स्पष्ट रूप से आरोप लगाए जा सकते हैं.

टीकाराम जूली ने कहा कि आने वाली पीढ़ी आपको माफ नहीं करेगी. इस पर संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम ने पलटवार करते हुए कहा कि आपको भी माफ नहीं करेगी. मंत्री के जवाब के दौरान सदन में लगातार शोरगुल बना रहा.

यह भी पढ़ेंः सदन में शिक्षा नीति-कोचिंग सिस्टम और कुलपतियों की नियुक्ति पर बहस, इंदिरा मीणा ने कहा- दोनों शिक्षा मंत्री मौजूद नहीं मुझे सुनेगा कौन

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com