विज्ञापन
This Article is From Apr 13, 2025

अंबेडकर जयंती पर CM भजनलाल ने दी शुभकामनाएं, कहा- बाबा साहेब गरीबों के मुक्तिदाता थे

CM ने कहा कि बाबा साहेब ने अपने सम्पूर्ण जीवन में कड़ी मेहनत से जो सफलता प्राप्त की, वह आज भी हमारे लिए पथ-प्रदर्शक और प्रेरणादायी है.

अंबेडकर जयंती पर CM भजनलाल ने दी शुभकामनाएं, कहा- बाबा साहेब गरीबों के मुक्तिदाता थे
CM भजनलाल शर्मा

Ambedkar Jayanti 2025: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने भारत के संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ.भीमराव अम्बेडकर की जयंती (14 अप्रैल) पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं. इस मौके पर सीएम भजनलाल ने कहा कि महान विचारक, समाज सुधारक, विधिवेत्ता एवं भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. अम्बेडकर दलितों, शोषितों, वंचितों, महिलाओं और गरीबों के मुक्तिदाता थे. डॉ. अम्बेडकर ने सदैव सामाजिक न्याय और समानता के लिए अपनी आवाज उठाई और समाज के कमजोर वर्गों को उनके अधिकार दिलवाए.

सीएम भजनलाल ने बाबा साहब को ऐसे किया याद

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. अम्बेडकर का जीवन नागरिक अधिकारों के रक्षक, संसदीय शासन प्रणाली के समर्थक, महिला अधिकारों के अग्रदूत, अस्पृश्यता मिटाने के रूप में हम सभी के लिए प्रेरणापुंज है. बाबा साहेब ने कानून, शिक्षा, अर्थशास्त्र और समाजशास्त्र जैसे विभिन्न क्षेत्रों में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. साथ ही, श्रमिकों, किसानों और महिलाओं के लिए संघर्ष कर उनका उत्थान सुनिश्चित किया. शर्मा ने कहा कि बाबा साहेब का संविधान निर्माण के जरिये समतामूलक समाज के निर्माण एवं भारत को प्रगतिशील राष्ट्र बनाने में अतुलनीय योगदान रहा है.

मुख्यमंत्री ने समता, बंधुता और न्याय पर आधारित बाबा साहेब के सपनों को पूरा करने के लिए प्रदेशवासियों से उनके सिद्धांतों और विचारों का अनुसरण करने का आह्वान किया, जिससे देश व प्रदेश के विकास में सभी अपनी सक्रिय भागीदारी निभा सकें.

राज्यपाल ने बधाई के साथ दिया संदेश

राज्यपाल  बागडे ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर को याद करते हुए कहा कि वंचित एवं कमजोर वर्ग के कल्याण के साथ समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करने में उनका अप्रतिम योगदान रहा. संविधान निर्मात्री समिति के अध्यक्ष बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर का पूरा जीवन आदर्श मूल्यों से जुड़ा रहा है.

बागडे ने सभी से बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के बताए मार्ग पर चलते हुए भेदभाव रहित समाज के निर्माण के लिए कार्य करने का आह्वान किया.

ये भी पढ़ें- करौली के श्री महावीर जी मेले में पहुंचीं दिया कुमारी, कहा- सड़कों के लिए करोड़ों रुपये मंजूर

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com