विज्ञापन
This Article is From Jan 05, 2025

राजस्थान सरकार की अनूठी पहल, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स अब बनेंगे 'नव प्रसारक';सरकार की योजनाओं का करेंगे प्रचार

राजस्थान सरकार ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के लिए 'नव प्रसारक नीति' शुरू की है. इस नीति के तहत, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने में मदद करेंगे. इसके लिए, इन्फ्लुएंसर्स को दो श्रेणियों में बांटा गया है.

राजस्थान सरकार की अनूठी पहल, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स अब बनेंगे 'नव प्रसारक';सरकार की योजनाओं का करेंगे प्रचार
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा.

Rajasthan News: राजस्थान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर इस वर्ष की बजट घोषणा को पूरा करते हुए राज्य सरकार ने पहली बार सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के लिए नव प्रसारक नीति जारी की है. इस योजना में जुड़ने वाले नव प्रसारक पं. दीनदयाल उपाध्याय की अंत्योदय की अवधारणा के अनुरूप और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गरीब कल्याण की सोच को साकार करने के लिए सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाएंगे.

सभी मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को सरकार ने बात श्रेणी में

वहीं सूचना और जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी इस नीति में नव प्रसारकों के लिए दो श्रणियां बनाई गई हैं. जिसमें श्रेणी A में एक लाख से अधिक सब्सक्राइबर अथवा फॉलोअर्स वाले सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर्स और श्रेणी B में न्यूनतम 7 हजार से 1 लाख तक सब्सक्राइबर और फॉलोअर्स वाले सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर्स को रखा गया है. 

जिला स्तर पर प्रत्येक श्रेणी में एक-एक नव प्रसारक और संभाग स्तर पर श्रेणी ए में दो एवं बी में एक नव प्रसारक का चयन किया जाएगा. जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय के प्रभारी इन नव प्रसारकों के मेंटर के रूप में इनके कार्य की निगरानी करेंगे. विभाग इन नव प्रसारकों को कंटेट क्रिएशन, वीडियो-ऑडियो एडिटिंग, एसईओ, सोशल मीडिया मैनेजमेंट और ब्रांडिंग आदि स्किल्स प्राप्त करने में मदद भी करेगा. 

कम से कम 2 सोशल मीडिया अकाउंट पर डालनी होगी पोस्ट

नव प्रसारक फेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम और यूट्यूब में से अपने कम से कम दो सोशल मीडिया अकाउंट्स पर राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और निर्णयों से संबंधित एक पोस्ट प्रतिदिन अपलोड करेंगे. साथ ही, सरकार के विभिन्न सोशल मीडिया हैंडल्स की पोस्ट्स को प्रतिदिन शेयर अथवा री-पोस्ट कर योजनाओं का प्रचार-प्रसार करेंगे. उल्लेखनीय है कि परिवर्तित बजट वर्ष 2024-25 में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार में जोड़ने के लिए कौशल आधारित नव प्रसारक नीति लाने की घोषणा की गई थी.

यह भी पढ़ें- लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के OSD राजीव दत्ता बने राजस्थान कुश्ती संघ के नए अध्यक्ष

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com