विज्ञापन
This Article is From Sep 01, 2025

राजस्थान: तीर्थयात्रियों को लेकर एक और AC ट्रेन रवाना, 3 सितंबर को रामनाथ स्वामी मंदिर में होंगे दर्शन

तीर्थयात्रियों को लेकर रवाना हुई ट्रेन 3 सितंबर को रामेश्वरम पहुंचेगी, जहां वरिष्ठजन 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक रामनाथ स्वामी मंदिर के दर्शन करेंगे.

राजस्थान: तीर्थयात्रियों को लेकर एक और AC ट्रेन रवाना, 3 सितंबर को रामनाथ स्वामी मंदिर में होंगे दर्शन
राजस्थान: तीर्थयात्रियों को लेकर एक और AC ट्रेन रवाना

Rajasthan Free Tirth Yatra Scheme: राजस्थान में वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा योजना-2025 के तहत चयनित यात्रियों की फर्स्ट एसी ट्रेन ‘राजस्थान वाहिनी भारत गौरव ट्रेन' दुर्गापुरा (जयपुर) रेलवे स्टेशन से रामेश्वरम्-मदुरई के लिए रवाना हुई. इस ट्रेन को संसदीय कार्य मंत्री और जिला प्रभारी मंत्री जोगाराम पटेल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत ने बताया कि इस ट्रेन में कुल 776 वरिष्ठजन रवाना हुए हैं.

दुर्गापुरा से रवाना हुई ट्रेन

मंत्री जोराराम कुमावत ने बताया कि जयपुर, कोटपुतली-बहरोड़, खैरथल-तिजारा जिले के कुल 500 यात्री दुर्गापुरा से रवाना हुए. इसके अलावा भरतपुर संभाग के 100 यात्री सवाईमाधोपुर तथा कोटा संभाग के 176 यात्री सोगरिया रेलवे स्टेशन, कोटा से रवाना हुए हैं.

08 सितंबर को वापस जयपुर पहुंचेगी ट्रेन

यह ट्रेन 3 सितंबर को रामेश्वरम पहुंचेगी, जहां वरिष्ठजन 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक रामनाथ स्वामी मंदिर के दर्शन करेंगे. इसके बाद धनुषकोडी में मंदिर के दर्शन करवाए जाएंगे. रामेश्वरम से अगले दिन सभी यात्रियों को ट्रेन से मदुरई लाया जाएगा, जहां वे मिनाक्षी मंदिर के दर्शन करेंगे. इसके बाद ट्रेन पुन: रवाना होकर 08 सितंबर को जयपुर पहुंचेगी.

इस मौके पर जोगाराम पटेल ने कहा कि राज्य सरकार सामाजिक सरोकारों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है. वरिष्ठ नागरिक समाज की धरोहर हैं और उनके लिए तीर्थ यात्रा जीवनभर की आस्था और श्रद्धा से जुड़ा हुआ अनुभव है. सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि हमारे बुजुर्ग सुरक्षित, सम्मानजनक और सुखद वातावरण में अपनी धार्मिक यात्रा पूर्ण कर सकें. 

यह भी पढ़ें- 

विधानसभा अध्यक्ष जलदाय और विद्युत निगम अधिकारियों से हुए नाराज, दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम

Rajasthan: सेना जवान के बाद नशा तस्करी मामले में अब शिक्षक गिरफ्तार, पुलिस ने 7 लोगों को पकड़ा

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com