विज्ञापन
This Article is From Feb 21, 2026

Rajasthan: चोरी करके 150 फीट गहरे कुएं में फेंके गहने, पुलिस ने किया गैंग का पर्दाफाश; कबूली 15 से ज्यादा वारदात 

राजस्थान में चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा में दिनदहाड़े चोरी करने वाली भंगार गैंग का पुलिस ने पर्दाफाश किया है. आरोपियों ने चोरी के गहने 150 फीट गहरे कुएं में फेंक दिए थे. पुलिस ने कुएं से माल निकालकर गिरोह को गिरफ्तार किया.

Rajasthan: चोरी करके 150 फीट गहरे कुएं में फेंके गहने, पुलिस ने किया गैंग का पर्दाफाश; कबूली 15 से ज्यादा वारदात 
चित्तौड़गढ़ में चोरी के गहने 150 फीट गहरे कुएं में फेंक.

Rajasthan News:  राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा शहर में पुलिस ने दिनदहाड़े चोरी की वारदातों का बड़ा खुलासा किया है. कौशल्या नगर में हुई नकबजनी के मामले में पुलिस ने भंगार के बहाने घूमने वाले गिरोह को पकड़ लिया. चोरी का माल बरामद करने के लिए पुलिस को 150 फीट गहरे अंधेरे कुएं तक उतरना पड़ा.

भंगार के बहाने करते थे रेकी

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजू उर्फ कालू बागरी निवासी अजमेर और राहुल बावरी निवासी भीलवाड़ा के रूप में हुई है. इनके साथ एक नाबालिग भी शामिल था. यह गिरोह दिन के समय गलियों में भंगार इकट्ठा करने का नाटक करता था. असल में ये लोग बंद पड़े घरों की पहचान कर वारदात को अंजाम देते थे.

150 फीट गहरे कुएं से बरामद हुआ माल

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि चोरी के दौरान मिली आर्टिफिशियल ज्वैलरी को बेकार समझकर 150 फीट गहरे कुएं में फेंक दिया था. पुलिस टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद कुएं में उतरकर वह सामान बरामद किया.

असली गहने सुनार को बेचे

चोरी किए गए सोने के गहनों में करीब 4 तोला चूड़ियां और 2 तोला कान की बालियां शामिल थीं. इन्हें नीमकाथाना के सुनार सूयज राजपूत को बेच दिया गया था. पुलिस ने सुनार को भी गिरफ्तार कर लिया है.

कई राज्यों में फैला था नेटवर्क

पुलिस की सख्त पूछताछ में सामने आया कि यह गैंग केवल निम्बाहेड़ा तक सीमित नहीं था. दिल्ली, गुरुग्राम, उज्जैन, रतलाम, इंदौर, भीलवाड़ा और अजमेर सहित कई शहरों में 15 से अधिक वारदातें करने की बात कबूल की है. निम्बाहेड़ा क्षेत्र में पिछले तीन महीनों में चार बड़ी चोरियां इन्होंने की थीं.

सीसीटीवी और मुखबिरों से मिली सफलता

जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी के निर्देशन में बनी टीम ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों की सूचना के आधार पर आरोपियों को सीकर जिले के नीमकाथाना से गिरफ्तार किया. पुलिस अब गैंग से जुड़े अन्य मामलों की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें- Rajasthan: '5 साल बनाम 2 साल' नहीं हुई CM और कांग्रेस की डिबेट, हंगामें के बाद तीन बार स्थगित हुई कार्यवाही

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com