विज्ञापन
This Article is From May 18, 2025

राजस्थान में कुत्ते को जन्मदिन बधाई वाली लगी होर्डिंग, लिखा- हैप्पी बर्थडे छुटकू भैया

झालावाड़ की सड़क पर लगी कुत्ते के बर्थडे वाली होर्डिंग काफी चर्चा का विषय बनी हुई है. कुछ लोग इस होर्डिंग का मजाक बना रहे हैं तो कुछ लोग इस होर्डिंग को लगवाने वाले के बारे में जानना चाह रहे हैं.

राजस्थान में कुत्ते को जन्मदिन बधाई वाली लगी होर्डिंग, लिखा- हैप्पी बर्थडे छुटकू भैया
कुत्ते को जन्मदिन बधाई वाली होर्डिंग

Rajasthan News: हम लोग अक्सर देखते हैं कि जब भी किसी राजनीतिक व्यक्ति का जन्मदिन आता है तो उस व्यक्ति के समर्थक अक्सर शहर की सड़कों से लेकर गली चौराहे पर नेताजी के बर्थडे की होर्डिंग लगवाते हैं. होर्डिंग में ऊपर नेताजी का बड़ा फोटो होता है और नीचे बधाई देने वालों के फोटो देखने को मिलते हैं. ऐसे ही राजस्थान के झालावाड़ में सड़क पर लगी हुई एक होर्डिंग सुर्खियों में है. हर कोई इस होर्डिंग को देखकर चौंक जा रहा है और सभी के मन में एक ही सवाल आता है कि ये होर्डिंग किसने लगवाई है.

होर्डिंग में लिखा 'हैप्पी बर्थडे छुटकू भैया'

दरअसल, झालावाड़ शहर में अलग-अलग जगहों पर लगी जिस होर्डिंग की सबसे ज्यादा चर्चा है. वह कुत्ते को जन्मदिन पर बधाई देने वाली होर्डिंग है. होर्डिंग में दो डॉगी के फोटो छपे हुए हैं. एक बड़ा डॉगी है तो एक छोटा डॉगी. छोटे डॉगी के सर पर बर्थडे कैप लगी हुई है और होर्डिंग पर लिखा हुआ है "हैप्पी बर्थडे छुटकू भैया."

Latest and Breaking News on NDTV

लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रिया

हालांकि, छुटकू भैया को बर्थडे विश करने वालों का कोई भी अता-पता होर्डिंग पर नहीं लिखा है. रास्ते से गुजरने वाला हर कोई कुत्ते को बर्थडे विश वाली होर्डिंग पहले पढ़ता है. फिर उसके मन में सवाल आता है कि किसने यह होर्डिंग लगवाई. इस होर्डिंग को देखकर लोग अपने-अपने हिसाब से प्रतिक्रिया दे रहे हैं. अमूमन सड़कों पर अपने होर्डिंग लगाकर खुश होने वाले लोगों को डॉगी के बर्थडे का होर्डिंग नागवार गुजर रहा है.

वहीं कुछ लोग इसको लेकर तरह-तरह के मजाक बना रहे हैं. 'हैप्पी बर्थडे छुटकू भैया' वाली होर्डिंग को लेकर चर्चा है कि झालावाड़ के प्राइवेट अस्पताल के चिकित्सा कर्मी ने यह होर्डिंग लगवाई है, लेकिन डॉगी को "छुटकू भैया" कहकर संबोधित किये जाना, कुछ लोगों के गले नहीं उतर रहा है. 

यह भी पढे़ं- 

फॉरेस्ट गार्ड पिता की मौत के बाद मिली नौकरी, अब बाघ हमले में रेंजर ने गंवाई जान; आज ही ज्वाइन की थी ड्यूटी

Video: 'भागो -भागो टाइगर आ गया..' रणथंभौर से निकल कर होटल में घुसा बाघ, लोग बोले- वाह ! क्या सुहाना मौसम है 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com