विज्ञापन

रणथंभौर में गश्त पर निकले वनकर्मियों के सामने आया टाइगर, हलक में आई जान; बाइक छोड़कर बचाई जान

Ranthambore Tiger Reserve: रणथंभौर टाइगर रिजर्व के सुल्तानपुर क्षेत्र में गश्त के दौरान टाइगर RBT-2511 ने वनकर्मियों को घेरा. जान बचाने के लिए बाइक छोड़कर कर्मचारी भागे. इसके बाद गुस्से में टाइगर ने सरकारी बाइक की गद्दी को बुरी तरह से अपने पंजों से उजाड़ के रख दिया.

रणथंभौर में गश्त पर निकले वनकर्मियों के सामने आया टाइगर, हलक में आई जान; बाइक छोड़कर बचाई जान
रणथंभौर टाइगर अटैक
NDTV

Tiger Attack Rajasthan: सवाई माधोपुर में विश्व प्रसिद्ध रणथंभौर टाइगर रिजर्व के सुल्तानपुर  वन क्षेत्र में  सोमवार सुबह एक बेहद डरावनी घटना घटी.यहां  बाइक पर गश्त (पेट्रोलिंग) कर रहे फॉरेस्ट कर्मचारियों की जान आज (सोमवार) अचानक खतरे में पड़ गई, जब  उनका सामना टाइगर RBT-2511 से हो गया. टाइगर को हमलावर मुद्रा में देखकर वनकर्मियों के हाथ-पांव फूल गए और उन्हें अपनी जान बचाने के लिए सरकारी बाइक तक मौके पर छोड़नी पड़ी.

अचानक सामने आया टाईगर आरबीटी- 2511

 जानकारी के मुताबिक  रणथंभौर की आरोपीटी रेंज के सुल्तानपुर वन नाके के तहत आने वाले गाडा डूब वन क्षेत्र में वनकर्मी निरंजन और होमगार्ड जितेंद्र शर्मा बाईक से रूटीन गस्त कर रहे थे. इसी दौरान झाड़ियों से निकलकर अचानक टाइगर RBT-2511 उनके रास्ते में आ खड़ा हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टाइगर पूरी तरह से एग्रेसिव मूड में था और उसकी नजरें सीधे वनकर्मियों पर जमी थीं.

बाइक छोड़कर जान बचाकर भागे कर्मचारी

टाइगर को हमला करने की पोजीशन में देख वनकर्मियों ने समझदारी दिखाई और बिना देर किए अपनी सरकारी बाइक वहीं पटकी और सुरक्षित स्थान की ओर दौड़ लगा दी. गनीमत रही कि टाइगर ने उनका पीछा नहीं किया, वरना कोई बड़ा हादसा हो सकता था.

बाइक की सीट पर उतारा सारा गुस्सा

वही कुछ देर बाद जब स्थिति शांत हुई  और कर्मचारी वापस लौटे,तो नजारा देखकर वह हैरान थे. गुस्से से भरे टाइगर ने मौके पर खड़ी बाइक की सीट को अपने नुकीले पंजों और दांतो से फाड़कर बुरा हाल कर दिया था. वही, पार्क भ्रमण पर निकले एक पर्यटक जिप्सी में सवार पर्यटकों ने इस खौफनाक मंजर को देखा था , जिसमें टाईगर बाईक को बुरी तरह नोच रहा था. 

चौपहिया वाहनों की उठ रही मांग

वन्यजीव विशेषज्ञों की मानें तो टाईगर रिजर्व के क्रिटिकल टाइगर हैबिटाट वाले इलाकों में कुछ टाइगर एग्रेसिव बिहेवियर के होते हैं. ऐसी अप्रिय घटनाओं से बचने के लिए विभाग को वनकर्मियों को चौपहिया वाहन उपलब्ध करवाने चाहिए. जिससे गस्त के दौरान वनकर्मियों को सुरक्षा मिल सके.

यह भी पढ़ें:  Rajasthan: राजस्थान TSP क्षेत्र में आरक्षण पर रार, विजय बैंसला ने CM को लिखा पत्र, उठाई आरक्षण की मांग

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close