विज्ञापन
This Article is From Nov 14, 2024

SDM थप्पड़ कांड: रविंद्र भाटी का नरेश मीणा पर बड़ा बयान, बोले-सरकार निर्दलीय उम्मीदवार पर दबाव डालने का करती है प्रयास

Rajasthan: देवली उनियारा में बुधवार (13 नवंबर) को मतदान के दौरान नरेश मीणा ने SDM अमित चौधरी को थप्पड़ मार दिया. इस पर निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी का बड़ा बयान सामने आया है. 

SDM थप्पड़ कांड: रविंद्र भाटी का नरेश मीणा पर बड़ा बयान, बोले-सरकार निर्दलीय उम्मीदवार पर दबाव डालने का करती है प्रयास

Rajasthan: राजस्थान की देवली-उनियारा में मतदान के दौरान निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा ने जमकर हंगामा किया. उन्होंने मालपुरा SDM अमित चौधरी को थप्पड़ जड़ दिया. निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने कहा, "वीडियो देखा है. उस समय क्या घटनाक्रम रहा होगा, यह जांच के बाद ही पता चलेगा. किसी को लॉ एंड ऑर्डर को अपने हाथ में नहीं लेना चालिए. शांति व्यवस्था बनाए रखनी चाहिए. प्रदेश सरकार निर्दलीय उम्मीदवार पर दबाव डालने का हर संभव प्रयास करती है. उसे डर लगता रहता है कि कहीं जीत न जाए. इसके लिए साजिश रचती है."

RAS अधिकारियों में भारी रोष 

SDM अमित चौधरी को थप्पड़ मारने के मामले में RAS अधिकारियों में आक्रोश है. जयपुर में पोस्टेड RAS अधिकारी आज (14 नवंबर) को सुबह 10 बजे सचिवालय में जुटेंगे. संभागीय आयुक्त और जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेंगे. उन्होंने नरेश मीणा की गिरफ्तारी नहीं होने पर कामकाज ठप करने की चेतावनी दी है. एडीजी लॉ एंड ऑर्डर विशाल बंसल को घटनास्थल पर भेजा गया है. पुलिस कई लोगों को हिरासत में ले लिया है. नरेश मीणा की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी है.

करणी सेना ने नरेश मीणा का किया समर्थन 

श्री राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना नरेश मीणा के समर्थन उतर आए. महिपाल सिंह मकराना ने सोशल मीडिया 'X' पर लिखा, "नरेश मीणा के खिलाफ एक तरफा कार्रवाई हुई तो बर्दास्त नहीं की जाएगी. मुख्यमंत्री से निवेदन है की मामले की सही जांच करवाएं, नहीं तो हम लोग भी सड़कों पर आएंगे."  

RAS अधिकारियों ने पेन डाउन की चेतावनी दी 

राजस्थान प्रशासनिक अधिकारियों ने नरेश मीणा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. RAS एसोसिएशन की सचिव नीतू राजेश्वरी ने मीडिया को बताया कि एसडीएम को थप्पड़ मारने के मामले में मुख्य सचिव सुधांशु पंत, एसीएम होम आनंद कुमार और मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन से मिले और उन्हें ज्ञापन सौंपा. नरेश मीणा की गिरफ्तारी की मांग की. अधिकारियों का कहना है कि फील्ड में काम करने वाले एसडीएम और एडीएम को गार्ड मुहैया कराया जाए. अधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि नरेश मीणा की जल्द से जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो पेन डाउन करेंगे.

यह भी पढ़ें:  देवली-उनियारा में वोटिंग के बाद हिंसा, पुलिस की गाड़ियां फूंकी, STF जवानों के सिर फूटे; नरेश मीणा ने लिखा- मैं ठीक हूं

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com