विज्ञापन
This Article is From Oct 01, 2024

लिफ्ट मांग गाड़ी में बैठतीं, फिर सुनसान जगह पर साथियों संग करती थी लूटपाट, सीकर में Honey Trap गैंग का भंडोफोड़

पलसाना बाईपास पर एक महिला जींस पैंट पहने मिली जो गाड़ी में आकर बैठ गई और खंडेला रोड की ओर ले गई. करीब 1 किलोमीटर दूरी पर ही सुनसान जगह पर एक स्विफ्ट गाड़ी आकर नकली ग्राहक बने कांस्टेबल की गाड़ी के आगे लग गई.

लिफ्ट मांग गाड़ी में बैठतीं, फिर सुनसान जगह पर साथियों संग करती थी लूटपाट, सीकर में Honey Trap गैंग का भंडोफोड़
पुलिस की गिरफ्त हनी ट्रैप गैंग के सभी आरोपी

Rajasthan Honey Trap News: राजस्थान के सीकर जिले में पुलिस को बहुत बड़ी सफलता मिली हैं. पुलिस की टीम ने जिले में बहुत समय से एक्टिव हनी ट्रैप गैंग को पकड़ा है. हनीट्रैप करने वाली इस गैंग की कहानी की शुरुआत पिछले महीने 31 अगस्त को हुई. उस रोज शहर के सांवली सर्किल से दो महिलाए लिफ्ट मांगकर एक युवक की गाड़ी में बैठ गई. इसके बाद कुछ दूर जाने के महिलाओं ने अपनी गैंग के अन्य सदस्यों को बुला लिया.

सभी ने मिलकर पहले पीड़ित को दूसरी गाड़ी में बैठाया. इसके बाद पीड़ित के साथ मारपीट की और उससे गाड़ी के कागजात और 25 हजार रुपए लूट लिए. इसके बाद पीड़ित ने सदर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया सदर थाना अधिकारी इंद्राज मरोडिया ने तुरंत एक विशेष टीम बनाई और आरोपियों का पीछा किया.

पुलिस टीम ने फिल्मी स्टाइल से जाल बिछाकर आरोपियों को पकड़ा. गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस ने वारदात में काम ली गई गाड़ी भी जप्त की है. फिलहाल आरोपियों से पूछताछ चल रही है.  

आरोपियों ने पीड़ित से मांगे 10 लाख रुपये 

पुलिस अधीक्षक भुवन भूषण यादव ने बताया कि मुंडवाड़ा निवासी बरकत अली ने 31अगस्त को सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई. रिपोर्ट में पीड़ित ने बताया कि शहर के सांवली सर्किल दो लड़कियों ने गाड़ी में बैठने के लिए लिफ्ट मांगी. उसने उन्हें गाड़ी में बैठा लिया उसके बाद उन्होंने जीण माता जाने के लिए गाड़ी को किराये पर ले लिया.  

पीड़ित गाड़ी लेकर कुंडलपुर पहुंचा तो वहां महिलाओं की गैंग के 6 अपराधी पहले से मौजूद थे. आरोपियों ने पीड़ित के साथ मारपीट की और जबरन दूसरी गाड़ी में डालकर धर्मपुरा गांव की तलाई में ले गए. आरोपियों ने पीड़ित की गाड़ी के मूल दस्तावेज और ड्राइविंग लाइसेंस सहित अन्य जरूरी छीन लिए. आरोपियों ने पीड़ित से 10 लाख रुपए मांगे और नहीं देने पर महिलाओं से अनैतिक कार्य करने के आरोप लगाकर जेल भेजने और जान से मारने की धमकी दी. 

फिल्मी स्टाइल से बिछाया जाल 

मामले की गंभीरता को देखते हुए सदर थाना पुलिस ने विशेष टीम का गठन किया. टीम ने आरोपियों की तलाश में जीणमाता, पलसाना और खाटूश्याम जी में पर तलाश शुरू की. टीम ने मुखबिर और मोबाइल के आधार पर 1 अपराधी की पहचान कर ली. गैंग के आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम ने फिल्मी स्टाइल से जाल बिछाया और एक पुलिस कांस्टेबल बाबूलाल को नकली ग्राहक बनाकर आरोपियों को झांसे में लिया. हनी ट्रैप गैंग के अपराधी ने एक महिला को नकली ग्राहक के मोबाइल नंबर दिए. 

कांस्टेबल बना नकली ग्राहक 

जिस पर महिला ग्राहक कांस्टेबल को खाटू मोड़ पर पलसाना के नजदीक बुलाया. गैंग की महिला अपराधी को जब यह विश्वास हो गया कि शिकार सही है. जिस पर नकली ग्राहक बने कांस्टेबल के साथ में हेड कांस्टेबल मुकेश कुमार, भगवानी और महिला कांस्टेबल श्याना और पुलिस के अधिकारी भी थे. नकली ग्राहक ने महिला को खाटू मोड़ पर भीड़भाड़ होने का हवाला देकर पलसाना बाईपास पर मिलने बुलाया.

गाड़ी से सुनसान जगह ले गई महिला 

इसके बाद पलसाना बाईपास पर एक महिला जींस पैंट पहने मिली जो गाड़ी में आकर बैठ गई और खंडेला रोड की ओर ले गई. करीब 1 किलोमीटर दूरी पर ही सुनसान जगह पर एक स्विफ्ट गाड़ी आकर नकली ग्राहक बने कांस्टेबल की गाड़ी के आगे लग गई. स्विफ्ट गाड़ी में सवार तीन व्यक्ति और एक महिला कांस्टेबल को जबरदस्ती गाड़ी से नीचे उतारने का प्रयास करने लगे. इसी दौरान पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों को दबोच लिया. 

यह भी पढ़ें- तेंदुए के आतंक के बीच पाली में बच्चे पर भालुओं का हमला, लहूलुहान हालत में अस्पताल में भर्ती

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com