विज्ञापन
This Article is From Jan 05, 2024

Jodhpur: ट्रेनी IPS पर फायरिंग कर भागने वाला तस्कर 6 महीने बाद गिरफ्तार, पुलिस ने रखा था 50 हजार का इनाम

आईपीएस पर फायर कर भागने वाला 50 हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार हो गया है. जोधपुर पुलिस को 6 महीने बाद इस ऑपरेशन में सफलता मिली है.

Jodhpur: ट्रेनी IPS पर फायरिंग कर भागने वाला तस्कर 6 महीने बाद गिरफ्तार, पुलिस ने रखा था 50 हजार का इनाम

Rajasthan News: जोधपुर कमिश्ररेट की जिला पूर्व पुलिस ने 50 हजार के इनामी अपराधी को गुरुवार शाम गिरफ्तार कर लिया है. यह आरोपी 6 महीने पहले मादक पदार्थ तस्करी के आरोप में फरार हुआ था. उस वक्त आरोपी ने ट्रेनी आईपीएस बी. आदित्य पर पांच फायर भी किए थे, जिसके बाद से ही टीम उसकी तलाश कर रही थी.

पुलिस को चकमा देकर पंजाब भागा

डीसीपी पूर्व डॉ. अमृता दुहन ने बताया कि गत साल जुलाई में डीएसटी पूर्व एवं डांगियावास थाना पुलिस की तरफ से नाकाबंदी में एक क्रेटा को टायर बस्ट कर रुकवाया था. तब दो लोग कार में तस्करी के आरोप में पकड़े गए थे. मगर एक आरोपी सुंदर उर्फ सुरेंद्र उर्फ सेठी भागने में सफल हो गया था. उसने भागते समय ट्रेनी आईपीएस बी. आदित्य पर फायरिंग की थी. आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमें लगी हुई थी. वह पंजाब भाग गया और फरारी काट रहा था. आज उसके बनाड़ एरिया में आने की जानकारी मिलने पर डीएसटी पूर्व प्रभारी कन्हैयलाल के सुपरविजन में टीम का गठन कर उसे बनाड़ पुलिस के सहयोग से पकड़ लिया गया.

पाली जिले से किया गया गिरफ्तार  

डीसीपी पूर्व डॉ. दुहन ने बताया कि आरोपी पर 50 हजार का इनाम घोषित किया गया था. आरोपी सुदंर उर्फ सुरेंद्र उर्फ सेठी गत दिनों राजसमंद में भी अवैध पिस्टल और डोडा पोस्त के एक प्रकरण में वांटेड है. आरोपी सुरेश बाबल गैंग से जुड़ा है जोकि मादक पदार्थ एवं हथियार तस्करी में लिप्त है. यह लोग हर वक्त अपने पास में अवैध हथियार पिस्टल आदि रखते हैं. पुलिस ने फरार आरोपी पाली जिले के शिवपुरा थानान्तर्गत विश्नोईयों की ढाणियां निवासी सुरेंद्र उर्फ सुंदर उर्फ सेठी पुत्र पुखराज विश्रोई को गिरफ्तार कर लिया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com