विज्ञापन
This Article is From Dec 07, 2023

बदला मौसम का मिजाज़: बढ़ रही ठिठुरन, सीकर में इस साल की सबसे सर्द सुबह, तापमान 4 डिग्री दर्ज

आज सीजन का सबसे कम तापमान 4 डिग्री दर्ज किया गया है. जिससे आज गुरुवार को सुबह तेज सर्दी रही. तेज सर्दी के कारण लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए और जगह-जगह लोग चाय की दुकानों पर आग के अलाव पर तापते भी नजर आए.

बदला मौसम का मिजाज़: बढ़ रही ठिठुरन, सीकर में इस साल की सबसे सर्द सुबह, तापमान 4 डिग्री दर्ज
प्रतीकात्मक फोटो

Weather Report Rajasthan: दिसंबर के आने के साथ ही मौसम में बदलाव आ रहा है. शेखावाटी में लगातार बदलते मौसम के मिजाज के बीच सीकर जिले में गुरुवार की सुबह इस सीजन की सबसे सर्द सुबह रही. क्योंकि आज सीकर जिले के फतेहपुर कस्बे में सर्दी के सीजन का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया है. 

फतेहपुर का आज का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री दर्ज किया गया. जो इन सर्दियों का अभी तक का सबसे कम तापमान है. मालूम हो कि बीते दिन का न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री और अधिकतम 25 डिग्री रहा था.

वहीं, आज सीजन का सबसे कम तापमान 4 डिग्री दर्ज किया गया है. जिससे आज गुरुवार को सुबह तेज सर्दी रही. तेज सर्दी के कारण लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए और जगह-जगह लोग चाय के ठेले पर अलाव से तपते भी नजर आए. शेखावाटी अंचल में जैसे-जैसे मौसम साफ होता जा रहा है वैसे-वैसे तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है.

फतेहपुर का आज का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री दर्ज किया गया. जो इन सर्दियों का अभी तक का सबसे कम तापमान है. मालूम हो कि बीते दिन का न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री और अधिकतम 25 डिग्री रहा था.

कल माउण्ट आबू में पारा माइनस 1 पहुंच गया था 

राजस्थान का माउण्ट आबू समेत पूरे सिरोही जिले में सर्दी ने अपना रुद्र दिखाना शुरू कर दिया है. तीन दिनों से लगातार तापमान में गिरावट के कारण बुधवार को तापमान माईनस 1 डिग्री पहुंच गया. 5 मंगलवार को 2 डिग्री तक तापमान पहुंच गया था. बुधवार को चल रही सर्द हवाओं के कारण तीन डिग्री के गिरावट के कारण तापमान माइनस में पहुंच गया.

सर्द हवाओं के बढ़ने और तापमान के माइनस डिग्री में जाने से नक्की लेक में बोट पर ओस की बूंदे जमी नजर आईं. माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में भी माउंट आबू में तापमान में और गिरावट हो सकती है.

जिले में तापमान में अचानक आई गिरावट से जिले में कड़ाके की सर्दी पड़नी शुरु हो गयी है. तापमान माइनस में जाने से खुले आसमानों और वाहनों पर ओंस की बूंदे जमी नजर आई. हालाकि इस बार पिछले साल के मुकाबले 10 दिन बाद तापमान माइनस में प्रवेश हुई है.

ये भी पढ़ेः Mount Abu At Minus Degree: माउंट आबू में -1 डिग्री पहुंचा तापमान, नक्की झील पर जमी दिखीं ओस की बूंदें

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com